Sunday , 8 March 2026
Breaking News

कलेक्टर ने किया नरेगा कार्यों का औचक निरीक्षण

जिला कलेक्टर नन्नूमल पहाडिया ने रणथंभौर रोड़ क्षेत्र में चल रहे महात्मा गांधी ग्रामीण रोजगार गारंटी स्कीम (मनरेगा) के कार्यों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को जांचा। रामसिंहपुरा की तलाई निर्माण के कार्य पर उपस्थित श्रमिकों से अधिक की हाजिरी किए जाने को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर ने मौके पर ही कार्यस्थल पर नियुक्त दो मेटों को कार्य से हटाने के आदेश अधिशासी अभियंता नरेगा को दिए।
कलेक्टर पहाडिया ने खिलचीपुर पंचायत के वृक्षकुंज के पास तलाई के कार्य का निरीक्षण किया। यहां मेट द्वारा श्रमिकों को हाथ धोने के लिए साबुन उपलब्ध करवाया हुआ था। उन्होंने श्रमिकों को मास्क लगाकर तथा सोशल डिस्टेंसिंग मेन्टेन रखते हुए कार्य करने के निर्देश दिए। इस कार्य स्थल पर 120 में नियोजित श्रमिकों में से 97 श्रमिक उपस्थित मिले।
इसके बाद कलेक्टर पहाडिया रामसिंहपुरा की तलाई के कार्य स्थल पर पहुंचे। यहां मेटों द्वारा नियोजित 114 श्रमिकों में से 87 श्रमिकों की उपस्थिति दिखाई गई थी। कलेक्टर ने दोनों मेटों की मस्टरोल से उपस्थिति स्वयं जांची तथा पाया कि एक मेट द्वारा दर्शाई 46 उपस्थिति के स्थान पर 28 तथा दूसरे मेट द्वारा दर्शाई 41 श्रमिकों के उपस्थिति के स्थान पर 36 श्रमिक उपस्थित मिले। अनुपस्थित श्रमिक को उपस्थित दर्शाने को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर ने तुरंत दोनों मेटों को हटाने के निर्देश अधिशासी अभियंता को दिए।

Collector did inspection of NREGA works  Sawai Madhopur

कलेक्टर ने दोनों स्थानों पर श्रमिकों से संवाद करते हुए व्यक्तिगत टास्क आधारित कार्य आवंटित करने तथा किए गए कार्य का पूरा भुगतान मिले, इस संबंध में अधिशासी अभियंता को निर्देश दिए। कलेक्टर ने श्रमिकों से वार्ता करते हुए उन्हें मास्क लगाकर कार्य करने, बार बार साबुन या सेनेटाइजर से हाथ धोने के निर्देश दिए। कोरोना से जागरूक रहते हुए पूरी सावधानी बरतने तथा सोशन डिस्टेंसिंग की पालना पर जोर दिया। कलेक्टर ने कार्य स्थल पर पर्याप्त छाया, पीने के पानी तथा दवाईयों की किट की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार पंचायत द्वारा श्रमिकों को मास्क उपलब्ध करवाते हुए उन्हें मास्क के उपयोग के लिए जागरूक करने पर जोर दिया। कलेक्टर ने अधिशासी अभियंता नरेगा हरिसिंह को नरेगा कार्यस्थल पर श्रमिकों के लिए छाया-पानी, दवाईयों की किट की उपलब्धता के संबंध में निर्देश दिए। श्रमिकों ने कलेक्टर को भुगतान संबंधी परेशानियां भी बताई।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !