Sunday , 8 March 2026
Breaking News

कलेक्टर ने किया शहर के विभिन्न स्थानों का औचक निरीक्षण

जिला कलेक्टर डॉ.एस.पी.सिंह ने आज दोपहर को बजरिया स्थित सब्जी मंडी, कलेक्ट्रेट परिसर, रैनबसेरा के सामने व शहर के बाजार सहित अन्य स्थानों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने सब्जी मंडी क्षेत्र में सब्जी विक्रेताओं को अतिक्रमण नहीं करने, अपनी दुकानों को निर्धारित सीमा में लगाने के निर्देश दिए। शहर में सीवरेज के कार्य में लापरवाही के चलते अधिशासी अभियंता आरयूआईडीपी को नोटिस देने के निर्देश दिए।
जिला कलेक्टर डॉ. सिंह ने सब्जी मंडी में सीमा से बाहर दुकाने लगाने वाले सब्जी विक्रेताओं को अपनी दुकानें निर्धारित सीमा में ही लगाने के लिए समझाया तथा कहा कि इसमें सभी की भलाई है। उन्होने सब्जी विक्रेताओं को अपने आसपास गंदगी नहीं फैलाने तथा साफ सफाई रखने के लिए भी निर्देशित किया। निरीक्षण के दौरान जिला कलेक्टर डॉ.सिंह ने नगर परिषद आयुक्त रविन्द्र यादव को सब्जी मंडी परिसर में चैपहिया वाहनों के प्रवेश नहीं करने देने तथा पार्किंग की अच्छी व्यवस्था करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने नियमित सफाई के लिए भी नगर परिषद के कार्मिकों की मॉनिटरिंग एवं व्यवस्था के निर्देश दिए।

Collector inspection various places Sawai madhopur
कलेक्टर डॉ. सिंह ने इससे रैन बसेरे के सामने अतिक्रमण हटाने के बाद साफ सफाई माकूल करने, बसों आदि को निर्धारित स्थान पर खडे करने के लिए पाबंद करने के निर्देश दिए।
इससे पूर्व कलेक्टर ने कलेक्ट्रेट परिसर में एडवोकेट्स के बैठने के स्थान के निकट सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने शौचालय की सफाई करवाने के निर्देश नगर परिषद आयुक्त को दिए। इसी प्रकार परिसर में पानी की लीकेज पाइप लाइन के संबंध में जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी के अधीक्षण अभियंता को दूरभाष पर निर्देश दिए।
जिला कलेक्टर ने इसके बाद सवाई माधोपुर सिटी क्षेत्र में पहुंचकर विभिन्न स्थानों का निरीक्षण किया। यहां सफाई व्यवस्था, सीवरेज के चल रहे कार्य का निरीक्षण कर जायजा लिया। उन्होंने नगर परिषद अधिकारियों को नालियों की सफाई नियमित करवाने, सीवरेज के कार्य के बाद रोड़ रीस्टोरेशन के संबंध में त्वरितता से कार्य करने के निर्देश दिए।
इस दौरान अधिशासी अभियंता आरयूआईडीपी को निर्देश के बाद भी लापरवाही बरतने पर नोटिस दिया। वहीं पुलिस चौकी के पास खड़ी रहने वाली बसों को निर्धारित स्थान पर खड़ी करवाने के लिए चौकी प्रभारी को निर्देश दिए। इसी प्रकार वार्ड नंबर 24 में सीवरेज की खुदाई के बाद नालियों की सफाई नहीं होने तथा पानी भरने की शिकायत पर सात दिवस में व्यवस्था दुरस्त करने के निर्देश दिए। कलेक्टर डॉ. सिंह ने लोगों से संवाद कर फीडबेक भी प्राप्त किया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !