Sunday , 7 June 2026
Breaking News

कलेक्टर ने गंगापुर में वार्ड 12 व 14 के कैम्प का किया औचक निरीक्षण 

जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन ने आज गुरूवार शाम को गंगापुर सिटी में बजाजा मैरज होम पहुंचकर प्रशासन शहरों के संग अभियान के अन्तर्गत वार्ड 12 से 14 के लिये लगाये गये शिविर का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने शिविर में सभी विभागों द्वारा लगाये गये स्टाल पर पहुंचकर उनके द्वारा किये कार्यो की जानकारी ली और लाभार्थियों को सीएम सेल्फी पॉइन्ट पर विभिन्न प्रकार के प्रमाण पत्र वितरित किये।

 

 

 

 

 

स्कीमों में पट्टो के सम्बंध में बताया कि जोनल प्लान फाइनल होते ही पट्टे जारी होंगे। नगरपरिषद की स्कीमों में पट्टे जारी करने के कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने शिविर में नागरिकों की समस्याएं सुनी तथा सम्बंधित अधिकारियों को समाधान के निर्देश दिये। कलेक्टर ने कहा कि हर परिवार का सपना होता है कि उसकी अपनी छत हो और इस छत का दस्तावेज हो।

 

 

 

 

 

 

 

पट्टा बहुत महत्वपूर्ण दस्तावेज है। इससे सम्पत्ति की कीमत बढ़ती है, परिवार को संतुष्टि मिलती है। इसके बाद ही अतिरिक्त निर्माण या अन्य जरूरत पड़ने पर बैंक से लोन ले सकते हैं। आमजन के लिए ये अभियान वरदान साबित होंगा। इस अभियान में 8 विभाग समन्वय से कार्य कर आमजन को अधिक से अधिक राहत दे रहे हैं।

 

 

Collector did surprise inspection of camp of Ward 12-14 in Gangapur City

 

 

 

अभियान की सफलता के लिये राज्य सरकार ने नियमों, प्रक्रियाओं में शिथिलता दी है, सरलीकरण किया है। नगर निकायों में एम्पावर्ड समितियां गठित कर कई महत्वपूर्ण शक्तियां उन्हें दी है ताकि फाइल को जयपुर न भेजना पड़े और काम जल्दी हो। आमजन को प्रक्रिया, नियमों की जानकारी देने, उनके आवेदन तैयार करवाने के लिये स्वैछिक नगर मित्र लगाये गये हैं।

 

 

 

 

 

जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन ने उपस्थित पार्षदों तथा प्रबुद्धजन का आव्हान किया कि वे इस अभियान में पूर्ण भागीदारी निभाकर अधिक से अधिक पात्रों को विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलवाये। अभियान में पट्टे जारी करने के साथ ही भवन निर्माण स्वीकृति, 90-ए की कार्रवाई, नाम हस्तांतरण, उप विभाजन, पनर्गठन, लीज राशि जमा करना, फ्री होल्ड के पट्टे देने, सामाजिक सुरक्षा पेंशन और पालनहार, सुखद दाम्पत्य योजना, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना में स्वीकृति जारी करना, पूर्व में स्वीकृत पीपीओ कीे तकनीकि मामलों जैसे आधार सीडिंग की पूर्ति करवाना समेत कई कार्य हो रहे हैं।

 

 

 

 

 

शिविर में कलेक्टर ने इंदिरा गांधी शहरी क्रेडिट कार्ड योजना के 5 लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र सौंपें। इस अवसर पर एडीएम नवरतन कोली, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेश खींची, पुलिस उपाधीक्षक कालूराम और आयुक्त दीपक चौहान भी उपस्थित रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Advisory issued for cow shelters to protect them from rising heat and heat wave in sawai madhopur Vikalp Times

बढ़ती गर्मी और लू से बचाने के लिए गौशालाओं हेतु एडवाइजरी जारी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में बढ़ती गर्मी (Extreme Heat) और लू (Heat Wave) के …

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !