Thursday , 23 April 2026
Breaking News

कलेक्टर ने सवाई माधोपुर में वार्ड 12 व 18 के कैम्प का किया औचक निरीक्षण

जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन ने आज सोमवार शाम को सवाईमाधोपुर सिटी के हनुमान मंदिर, नंदबाबा गौशाला के पास वार्ड 12 से 18 तक के प्रशासन शहरों के संग अभियान का औचक निरीक्षण किया। कलेक्टर ने शिविर में सभी विभागों द्वारा लगाये गये स्टाल पर पहुंचकर उनके द्वारा किये गए कार्यों की जानकारी ली तथा न्यून प्रगति पर नाराजगी जताते हुए नगर परिषद के कार्मिकों को कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।

 

 

 

 

 

 

उन्होंने बताया कि स्कीमों में पट्टे जोनल प्लान फाइनल होते ही पट्टे जारी होंगे। वहीं नगर परिषद की 73 स्कीमों में पट्टे जारी करने के कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने शिविर में नागरिकों की समस्याएं सुनी तथा सम्बंधित अधिकारियों को समाधान के निर्देश दिये।

 

 

 

 

 

इस अभियान में 8 विभाग समन्वय से कार्य कर आमजन को अधिक से अधिक राहत दे रहे हैं। अभियान की सफलता के लिये राज्य सरकार ने नियमों, प्रक्रियाओं में शिथिलता दी है, सरलीकरण किया है।

 

 

Collector did surprise inspection of camp of Ward 12 and 18 in Sawai Madhopur

 

 

नगर निकायों में एम्पावर्ड समितियॉं गठित कर कई महत्वपूर्ण शक्तियां उन्हें दी है ताकि फाइल को जयपुर न भेजना पड़े और काम जल्दी हो। आमजन को प्रक्रिया, नियमों की जानकारी देने, उनके आवेदन तैयार करवाने के लिये स्वैछिक नगर मित्र लगाये गये हैं। उन्होंने आयुक्त को निर्देश दिये कि स्वैच्छिक नगर मित्रों से फीडबैक भी लें ताकि और सुधार किया जा सके।

 

 

 

 

जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन ने उपस्थित पार्षदों तथा प्रबुद्धजन का आव्हान किया कि वे इस अभियान में पूर्ण भागीदारी निभाकर अधिक से अधिक पात्रों को विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलवाये।

 

 

 

 

अभियान में पट्टे जारी करने के साथ ही भवन निर्माण स्वीकृति, 90-ए की कार्रवाई, नाम हस्तांतरण, उप विभाजन, पनर्गठन, लीज राशि जमा करना, फ्री होल्ड के पट्टे देने, सामाजिक सुरक्षा पेंशन और पालनहार, सुखद दाम्पत्य योजना, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना में स्वीकृति जारी करना, पूर्व में स्वीकृत पीपीओ कीे तकनीकि मामलों जैसे आधार सीडिंग की पूर्ति करवाना समेत कई कार्य हो रहे हैं।

 

फैशन की दुनिया में एक नया नाम – क्लब फॉक्स सवाई माधोपुर, जहां आपको मिलेंगे एक से एक बढ़िया कपड़े वो भी लेटेस्ट डिज़ाइन में, यहां सूट, ब्लेजर, जैकेट, स्वेट शर्ट, बेसकोट, स्वेटर, डेनिम जीन्स, पार्टीवियर शर्ट, टी-शर्ट, लोअर, ट्राउज़र, फॉर्मल पेंट – शर्ट, कैज़ुअल शर्ट आदि मिलेंगे, 600 स्टोर्स में से सवाई माधोपुर क्लब फॉक्स बेस्ट स्टोर्स में पा चुका है छठा स्थान, वहीं बेस्ट सेलर में यह स्टोर हासिल कर चुका है 9वां स्थान।
दीवाली ऑफर – 2 कपड़े खरीदने पर 6 कपड़े लेकर जाएं
अधिक जानकारी के लिए सम्पर्क करें : – 9929421787, 7014585283
रवि जैन – क्लब फॉक्स, सवाई माधोपुर
पता – क्लब फॉक्स, लाला ट्रेडर्स के पास मंडी रोड़, सवाई माधोपुर

About Vikalp Times Desk

Check Also

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Sawai madhopur acb action on nadoti sdm Kajal Meena Karuali News 17 April 26

1 लाख मांगे, 60 हजार में पकड़ी गई SDM काजल मीणा, ACB ने ऐसे बिछाया जाल

करौली: करौली जिले के नादौती में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सवाई …

lecturer suspended dowry kundera police Husband wife sawai madhopur news

पत्नी की शिकायत पड़ी भारी, दहेज लेने के आरोप लेक्चरर सस्पेंड

सवाई माधोपुर: राजस्थान के शिक्षा विभाग ने दहेज लेने के आरोप में एक लेक्चरर को …

Unique initiative by Sawai Madhopur SP Jyeshtha maitrei police personnel will now be able to celebrate special days with their families.

एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी की अनूठी पहल, पुलिसकर्मी अब परिवार के साथ मना सकेंगे खास दिन

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) में पुलिसकर्मियों के लिए एक सकारात्मक और मानवीय पहल …

Tragic incident in district hospital Sawai Madhopur Pregnant Woman New Born Baby 14 April 26

जिला अस्पताल में दर्दनाक घटना, प्रसूता और नवजात की मौ*त, डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) के जिला अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में प्रसूता और …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !