Sunday , 7 June 2026
Breaking News

कलेक्टर ने खंडार उपखंड अधिकारी एवं पंचायत समिति कार्यालय का किया औचक निरीक्षण

जिला कलेक्टर सुरेश कुमार ओला ने आज मंगलवार को खंडार पहुंचकर उपखंड अधिकारी एवं पंचायत समिति कार्यालय का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को जांचा तथा अधिकारियों से आमजन की समस्याओं के निराकरण के लिए फीडबेक लिया। कलेक्टर ने एसडीएम कार्यालय का निरीक्षण कर बकाया कार्यों के निस्तारण की स्थिति, सीमा ज्ञान, नामांतरण, सीलिंग, सरप्लस भूमि, पेंशन कार्य, शस्त्र अनुज्ञा पत्र, रोड़ा वसूली के संबंध में जानकारी ली। मॉडर्न रिकॉर्ड ऑनलाइन कार्य, लोक सुनवाई गारंटी अधिनियम की क्रियान्वयन के संबंध में जानकारी ली।

 

 

बकाया तरमीम के कार्यों में गति लाने के निर्देश दिये। उन्होंने पंचायत समिति में निरीक्षण के दौरान रोजगार गारंटी योजना की प्रगति, रोजगार दिवस, श्रमिकों के नियोजन की स्थिति, वेज रेट के संबंध में जानकारी प्राप्त की। कलेक्टर ने पंचायत समिति के विकास अधिकारी से प्रधानमंत्री आवास योजना के बकाया प्रकरण, आवास निर्माण की स्थिति, मनरेगा कार्यों का निरीक्षण एवं महिला मेट का नियोजन की स्थिति की जानकारी ली। कलेक्टर ने कार्यालयों के कार्मिकों से भी संवाद किया तथा उनकी व्यक्तिगत समस्याओं को सुना, साथ ही समर्पित होकर लोगों के कार्य करने के निर्देश दिए।

 

Collector did surprise inspection of Khandar Subdivision Officer and Panchayat Samiti office

 

स्वामी विवेकानन्द मॉडल स्कूल खण्डार में बच्चों से किया संवाद:-

 

जिला कलेक्टर सुरेश कुमार ओला ने मंगलवार को खण्डार के स्वामी विवेकानन्द मॉडल स्कूल का औचक निरीक्षण कर बालकों से संवाद किया तथा शिक्षण की गुणवत्ता एवं शैक्षिक स्तर की जांच की। कलेक्टर ने शिक्षको द्वारा दिये जा रहे होमवर्क एवं शिक्षण की जांच की। इस दौरान जिला कलेक्टर ने बालकों से सवाल-जवाब कर बालकों का शिक्षण स्तर जाना तथा शिक्षकों द्वारा करवाये जा रहे शिक्षण कार्य का अवलोकन किया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Advisory issued for cow shelters to protect them from rising heat and heat wave in sawai madhopur Vikalp Times

बढ़ती गर्मी और लू से बचाने के लिए गौशालाओं हेतु एडवाइजरी जारी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में बढ़ती गर्मी (Extreme Heat) और लू (Heat Wave) के …

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !