Saturday , 7 March 2026
Breaking News

कलेक्टर ने उपखंड, तहसील एवं पंचायत समिति चौथ का बरवाड़ा व स्कूलों का किया औचक निरीक्षण

अधिकारी व कार्मिकों को अनुपस्थित मिलने पर थमाएं नोटिस

 

जिला कलेक्टर सुरेश कुमार ओला ने आज गुरूवार को उपखण्ड कार्यालय, तहसील, पंचायत समिति चौथ का बरवाड़ा एवं स्कूलों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिला कलेक्टर ने उपखण्ड कार्यालय चौथ का बरवाड़ा का निरीक्षण कर बकाया कार्यों के निस्तारण की स्थिति, नामांतरण, सीमाज्ञान, सीलिंग, सरप्लस भूमि, पेंशन कार्य एवं ऑनलाईन भूमि रिकॉर्ड के बारे में जानकारी प्राप्त कर समस्याओं के निस्तारण के निर्देश उपखण्ड अधिकारी को दिये। इसके बाद तहसील कार्यालय चौथ का बरवाड़ा में औचक निरीक्षण कर कानूनगो, पटवारी, राजस्व रिकॉर्ड रूम सहित अन्य कक्षों का निरीक्षण कर रिकॉर्ड दाखला, गैर खातेदारी से खातेदार के अधिकार एवं ऑनलाईन कार्यों को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिये।

 

 

 

निरीक्षण के दौरान तहसीलदार चौथ का बरवाड़ा सुरेश नारायण बैरवा, तहसील राजस्व लेखाकार इरफान मोहम्मद, कनिष्ठ लेखाकार बत्तीलाल बैरवा, अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी इंद्रसिंह, सहायक कर्मचारी मेवाराम नाथ, ओमप्रकाश मीना एवं घनश्याम मीना के कार्यालय में प्रातः 10ः40 बजे अनुपस्थित मिलने पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश उपजिला कलेक्टर चौथ का बरवाड़ा उपेन्द्र कुमार शर्मा को दिये। इस पर तत्काल कार्रवाही करते हुए उपजिला कलेक्टर उपेन्द्र कुमार शर्मा ने सभी को कारण बताओं नोटिस जारी किये। जिला कलेक्टर ने सभी कार्मिकों को कार्यालय में समय पर आने एवं कार्यो को समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने कहा कि आगे भी जिले में ऐसे ही औचक निरीक्षण किये जायेंगे।

 

Collector did surprise inspection of subdivision, Tehsil and Panchayat Samiti Chauth, Barwara and schools

 

पंचायत का किया निरीक्षण:-

 

जिला कलेक्टर सुरेश कुमार ओला ने गुरूवार को पंचायत समिति कार्यालय चौथ का बरवाड़ा का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिला कलेक्टर ने कार्मिकों की उपस्थिति पंजिका की जांच, रोजगार गारंटी योजना की प्रगति, रोजगार दिवस, श्रमिकों के नियोजन की स्थिति एवं वेजरेट के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने कहा कि कार्यों के प्रति किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नही की जायेगी।

 

स्कूलों का किया निरीक्षण:-

 

जिला कलेक्टर सुरेश कुमार ओला ने गुरूवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय चौथ का बरवाड़ा का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने विद्यालय में साफ-सफाई का अभाव होने पर नाराजगी जाहिर करते हुए व्यवस्थाएं दुरस्त करवाने के निर्देश प्रधानाचार्य को दिये। कलेक्टर ने प्रधानाचार्य से 15 से 18 वर्ष के विद्यार्थियों के वैक्सीनेशन के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

 

 

कलेक्टर ने विद्यालय के स्टाफ एवं विद्यार्थियों द्वारा कोरोना गाइडलाइन की पालना करवाने के निर्देश भी प्रधानाचार्य को दिये। उन्होंने कक्षाओं में जाकर बालकों से संवाद कर शिक्षकों द्वारा करवाये जा रहे अध्यापन के संबंध में सवाल-जवाब कर फीडबेक लिया। इसके पश्चात जिला कलेक्टर ने राजकीय माध्यमिक विद्यालय बिलोपा चौथ का बरवाड़ा का निरीक्षण कर बालकों से चल रहे अध्यापन के संबंध में जानकारी ली।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !