जिला कलेक्टर पी.सी. पवन ने शुक्रवार को जिला कलेक्ट्रेट सभागार में सी.एम. हैल्पलाइन 181 के संबंध में आयोजित समीक्षा बैठक में जिले के सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिये कि मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे की सवाई माधोपुर यात्रा से पूर्व सभी विभाग सी.एम. हैल्पलाइन 181 पर दर्ज प्रकरणों का अधिकतम निस्तारण सुनिश्चित करें।

जिला कलेक्टर ने कहा कि जिले में अभी सी.एम. हैल्पलाइन 181 पर दर्ज प्रकरणों में से 6 हजार 383 प्रकरण लम्बित हैं। उन्होंने लम्बित प्रकरणों के शीघ्र अतिशीघ्र ही समाधान किए जाने के लिये संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।
बैठक में मुख्य कार्यकारी अधिकारी पीयूष सामरिया, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुरेश कुमार, अधीक्षण अभियन्ता जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग आर.एन. मीना, अधीक्षण अभियन्ता जे.वी.वी.एन.एल. मूलचन्द चौधरी, अधीक्षण अभियन्ता सार्वजनिक निर्माण विभाग अवनीश कुमार जैन, एसीपी प्रदीप कुमार शर्मा एवं अन्य विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया