Sunday , 8 March 2026
Breaking News

अधिकारियों को जिला कलेक्टर ने किए लैपटॉप वितरित

पंचायत प्रारम्भिक शिक्षा अधिकारियों के द्वारा उनकी ग्राम पंचायतों में स्थित प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में अध्ययनरत बालक/बालिकाओं के डाटा फीड करने हेतु तथा शिक्षकों का डाटा फीड करने एवं वेतन आहरित करने हेतु आॅनलाइन संबंधी समस्त कार्यो के लिये राज्य सरकार की ओर से लैपटॉप की सुविधा प्रदान की गई है। इसी के तहत शुक्रवार को जिला परिषद सभागार में जिला कलेक्टर पी.सी. पवन के द्वारा सर्व शिक्षा अभियान के तहत 200 पीईईओ, 6 बीईईओ एवं एक जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक तथा एक जिला शिक्षा अधिकारी प्रारम्भिक और 4 शहरी क्षेत्र के नोडल प्रधानाचार्यों को कुल 212 लैपटॉप वितरित किए गए।

Collector distributed Laptop gram panchayat governent rajasthan School Feeding Data students
जिला कलेक्टर पी.सी. पवन ने उपस्थित शिक्षा विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में आपके द्वारा अच्छा कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रयास यह किया जाए कि कोई भी बालक/बालिका शिक्षा से वंचित नहीं रहे तथा अधिक से अधिक बालक/बालिकाएं सरकारी विद्यालयों में प्रवेश लेवें। इसके साथ ही उन्होंने शिक्षा विभाग के अध्यापकों एवं अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रेरित किया कि सरकारी विद्यालयों में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों को गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा दी जाए।
इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक उत्तरा मेहरा, अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक गोकुलेन्द्र शर्मा, अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक सर्व शिक्षा अभियान मनमोहन दाधीच उपस्थित रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

Leave a Reply

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !