Sunday , 8 March 2026
Breaking News

कलेक्टर के हाथों परोसा हलवा खा कर प्रसन्न हुए बच्चे

जिला कलेक्टर डॉ.एस.पी. सिंह पोषण मुहिम के तहत चौथ का बरवाड़ा पंचायत समिति के रवांजना चौड़ स्थित आंगनबाड़ी केन्द्र पहुंचे और वहां मौजूद बच्चों को अपने हाथ से हलवा परोसा। कलेक्टर के हाथों परोसा हलवा खाकर बच्चे प्रसन्न नजर आए।
जिला कलेक्टर पोषण मुहिम के अन्तर्गत वे आंगनबाड़ी केन्द्र में जाते हैं और वहां बच्चों को अपने हाथों से हलवा परोसकर खिलाते हैं जिससे उनके भोजन में अतिरिक्त कैलोरी मिले और वे तंदुरुस्त हो सकें।

Collector fed nutrition food school children sawai madhopur
जिला कलेक्टर ने इस मौके पर मौजूद सरपंच और ग्रामीणों को अपने जीवन के किसी खास दिन बच्चों को पौष्टिक भोजन खिलाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि ग्रामवासियों के सहयोग से बच्चों को हर सप्ताह पौष्टिक भोजन मिल सकता है। कलेक्टर के आव्हान पर बड़ी संख्या में ग्रामवासियों ने बच्चों को पौष्टिक भोजन उपलब्ध करवाने का संकल्प लिया।
जिला कलेक्टर ने आंगनबाड़ी केन्द्र में बच्चों के नामांकन की स्थिति जानी और उनकी रोजाना उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सरपंच कमलेश माली को आंगनबाड़ी भवन के दरवाजे, शौचालय और फर्श को ठीक करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने जनसहयोग से खिलौने और पुस्तकों की व्यव्स्था करने के भी निर्देश दिए। इस अवसर पर तहसीलदार मनीराम खींचड़ सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !