Sunday , 8 March 2026
Breaking News

कलेक्टर ने रवांजना डूंगर स्थित आंगनबाड़ी के बच्चों को खिलाया हलवा

जिला कलेक्टर डॉ.एस.पी.सिंह ने पोषण मुहिम के अंतर्गत आंगनबाड़ी केन्द्र रवांजना डूंगर पहुंचकर नन्हें मुन्नें बच्चों को अपने हाथों से हलवा परोसा। कलेक्टर के हाथों हलवा खाकर आंगनबाडी केन्द्र के बच्चे खुश एवं उत्साहित नजर आए। जिला कलेक्टर पोषण मुहिम के अंतर्गत हर सप्ताह जिले के किसी आंगनबाड़ी केन्द्र में जाते हैं और वहां बच्चों को पौष्टिक भोजन उपलब्ध करवाने के संकल्प के साथ अपने हाथों से हलवा परोसकर खिलाते हैं।

Collector fed nutrition food aanganwadi children
इस दौरान जिला कलेक्टर ने आंगनबाड़ी के बच्चों को दिए जाने वाले पोषाहार के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की। उन्होेंने आंगनबाडी केन्द्र पर बिजली कनेक्शन करवाने, शौचालय को फंक्शनल करवाने तथा आसपास साफ सफाई के लिए सरपंच को निर्देश दिया। उन्होंने सीडीपीओ तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को निर्देश दिए कि वे पोषाहार को परोसने से पूर्व स्वयं चखकर उसकी गुणवत्ता की जांच करें। जिला कलेक्टर ने आंगनबाड़ी केन्द्र में बच्चों के नामांकन की स्थिति जानी और उनकी रोजाना उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने आंगनबाडी केन्द्र के भवन व परिसर को सुंदर एवं वाटिका के रूप में विकसित करने के निर्देश भी दिए।
आंगनबाडी के बालकों को अपने हाथों से हलवा खिलाने के बाद उन्होंने मौजूद ग्रामीणों को अपने जीवन के किसी खास दिन बच्चों को पौष्टिक भोजन खिलाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि ग्रामवासियों के सहयोग से बच्चों को हर सप्ताह पौष्टिक भोजन मिल सकता है। कलेक्टर के आव्हान पर बड़ी संख्या में ग्रामवासियों ने कलेक्टर की पोषण मुहिम से जुडते हुए बच्चों को पौष्टिक भोजन उपलब्ध करवाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर तहसीलदार, विकास अधिकारी सहित अन्य अधिकारीगण और ग्रामीणजन उपस्थित थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !