Sunday , 8 March 2026
Breaking News

अहिंसा रैली को हरी झंडी दिखाकर कलेक्टर ने किया रवाना

आजादी का अमृत महोत्सव के अन्तर्गत आज मंगलवार को शहीद दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय पर अहिंसा रैली निकाली गई। रैली के अंबेडकर सर्किल पहुंचने के बाद दो मिनट का मौन रखकर आजादी के अमर शहीदों को नमन किया गया।
जिला कलेक्टर राजेंद्र किशन, पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी और अतिरिक्त जिला कलेक्टर डॉ. सूरज सिंह नेगी ने अहिंसा रैली को सिविल लाइन से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। अहिंसा रैली में नेहरू युवा केंद्र के वाॅलंटियर्स, एनसीसी, स्काउट के विद्यार्थियों और कार्मिकों ने भाग लिया। रैली का मुख्य आकर्षण अमर शहीद भगतसिंह, सुखदेव और राजगुरू का रूप धारण किये हुये विद्यार्थी रहे। रैली में शामिल लोग सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग तथा नेहरू युवा केन्द्र द्वारा उपलब्ध करवाये प्ले कार्ड हाथ में लिये इंकलाब जिन्दाबाद के नारे लगा रहे थे। प्ले कार्ड में अमर शहीदों द्वारा दिये गये स्लोगन, नारे अंकित थे।

Collector flagged off Ahinsa rally in sawai madhopur

शहीद भगतसिंह, सुखदेव एवं राजगुरू के सद्वाक्यों के याद करते हुए अहिंसा रैली निकाली गई। इस मौके पर जिला कलेक्टर राजेंद्र किशन ने शहीदों को नमन किया तथा भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु सहित आजादी के सभी ज्ञात, अज्ञात अमर शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। उन्होंने रैली में शामिल लोगों को बताया कि आज ही के दिन 1931 में भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु को लाहौर जेल में फांसी दी गई। देष की आजादी के लिये अपने प्राण न्यौछावर करने वालों के आदर्शों को युवा पीढ़ी समझें तथा अपनी ऊर्जा का उपयोग राष्ट्र निर्माण में करें।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !