Sunday , 6 September 2026
Breaking News

कलेक्टर ने दी कोरोना वेक्सीनेशन माॅक ड्रिल की जानकारी

जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन ने बुधवार को पत्रकार वार्ता में बताया कि ड्राई रन से सम्बंधित अधिकारियों को प्रशिक्षण एवं दिशा-निर्देश दिए गए है। कलेक्टर ने बताया कि माॅक ड्रिल टीकाकरण की तैयारियों का अभ्यास हैं। इसके माध्यम से वास्तविक टीककारण की संभावित कठिनाईयों को पहचान कर उनमें सुधार किया जा सकेगा। जिले में माॅक ड्रिल जिला चिकित्सालय, मलारना डूंगर सीएचसी एवं हिंगोटिया पीएचसी में किया जाएगा। प्रत्येक स्थान पर 25-25 लोगों पर वैक्सीन लगाए जाने का रिहर्सल होगा।
कलेक्टर ने बताया कि यह ड्राई रन (माॅक ड्रिल) बहुत महत्वपूर्ण है। टीकाकरण में किसी भी बिन्दु पर कोई कमी नहीं रहे इसलिए माॅक ड्रिल में लाभार्थी के लिए तैयार किये जा रहे टीकाकरण कक्ष व निगरानी कक्ष में मानक और एडवाईजरी की पूर्ण पालना सुनिश्चित की जाएगी। लाभार्थी को कोविन एप के माध्यम से मोबाइल पर एसएमएस कर सूचना भेजी जाएगी।
जिला कलेक्टर ने बताया कि वेक्सीनेशन केन्द्र पर तीन कक्ष होंगे। पहले कक्ष को वेटिंग कम पंजीयन रूम के रूप में काम लिया जाएगा। यहां लाभार्थी के पहचान दस्तावेजों का वैक्सीनेशन आफिसर द्वारा सत्यापन, थर्मल स्केनर से तापतान लिया जाएगा। मोबाइल में कोविन साफ्टवेयर पर लाभार्थी को प्रमाणित कर वैक्सीनेशन के लिए टीकाकरण कक्ष में भेजा जाएगा, जहां वैक्सीनेटर ऑफिसर द्वारा टीकाकरण की प्रक्रिया (डेमो) को पूर्ण कर कोविन साॅफ्टवेयर में लाभार्थी के टीके लगाये जाने की एन्ट्री की जाएगी।

Collector gave information about corona vaccination mock drill
उन्होंने बताया कि तीसरा कक्ष आब्जर्वेशन का होगा, जहां लाभार्थी को 30 मिनिट के लिए निगरानी कक्ष में वैक्सीनेशन आफिसर के द्वारा निगरानी में रखा जाएगा। इस ड्राई रन की प्रक्रिया के दौरान एक लाभार्थी को टीका लगाने में लगने वाले समय एवं कोविन सॉफ्टवेयर में एन्ट्री करने में लगे समय का आकलन व साफ्टवेयर के संचालन की प्रक्रिया को जांचा जाएगा।
कलेक्टर ने बताया कि आगे होने वाले वास्तविक वैक्सीनेशन कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में वैक्सीनेशन के स्थान, समय, लाभार्थी समूह, बरती जाने वाली प्रक्रिया, सावधानी के बारे में आमजन को विस्तार से जानकारी दी जा रही है।
कलेक्टर ने बताया कि जिले में प्रथम चरण में 7311 स्वास्थ्यकर्मियों को टीका लगाया जाएगा। द्वितीय चरण में 10 हजार तथा तृतीय चरण में ढाई लाख लोगों को टीका लगाया जाएगा। इसके बाद सभी को वैक्सीनेशन किया जाएगा। प्रत्येक लाभार्थी को पहले टीके के 1 माह बाद दूसरा टीका लगाया जाएगा।
कलेक्टर ने बताया कि वास्तविक वैक्सीनेशन के दौरान जिले में प्रथम चरण में 57 स्थानों पर 77 वैक्सीन सेशन होंगे। एक सेशन में 100 लोगों को टीका लगाया जाएगा। प्रत्येक सेंटर को 3 भागों में विभाजित किया जाएगा। पंजीयन एंड वेटिंग रूम, टीकाकरण कक्ष और निगरानी कक्ष, सभी स्थानों पर प्रोटोकाॅल की पूर्ण पालना की जाएगी। इसके लिये सम्बंधित स्वास्थ्यकर्मियों, आंगनवाडी कार्यकर्ताओं व अन्य कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। जिले में वैक्सीनेशन के लिये 42 कोल्ड चैन प्वाइंट बनाये गये हैं।
पत्रकार वार्ता में एडीएम बी.एस. पंवार ने बताया कि टीकाकरण के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। एईएफआई की ट्रैनिंग हो चुकी है। जिले में एक साथ 10 लाख कोविड टीकों के भण्डारण की क्षमता है। जिला तथा ब्लाॅक लेवल का वैक्सीनेशन प्लान तैयार कर लिया गया है। सभी का दायित्व है कि वे आमजन को इस सम्बंध में जागरूक करें। टीकाकरण के बारे में अफवाह एवं भ्रम से बचा जाए।
सीएमएचओ डाॅ. तेजराम मीणा ने बताया कि जनप्रतिनिधियों, स्वास्थ्यकर्मियों व अन्य सम्बंधित लोगों की आमुखीकरण कार्यायशालाएं आयोजित कर उन्हें अभियान सम्बंधी बारीक से बारीक बिन्दुओं की जानकारी दी गयी है। उन्होंने बताया कि कोराना संक्रमित व्यक्ति को नेगेटिव होने के बाद ही टीका लगेगा।
सभी मीडियाकर्मियों ने इस अभियान में पूर्ण सहयोग देने का संकल्प जताया। इस अवसर पर आरसीएचओ डाॅ. कमलेष मीना भी उपस्थित थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !