Thursday , 23 April 2026
Breaking News

कोरोना टीकाकरण की टास्क फोर्स की बैठक में कलेक्टर ने दिये निर्देश

आगामी समय में आने वाली कोरोना वैक्सीन के संबंध में टीकाकरण की पूर्व तैयारियों को लेकर गुरूवार को कलेक्ट्रेट के सभागार में जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में टास्क फोर्स के अध्यक्ष एवं जिला कलक्टर राजेन्द्र किशन ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश देते हुये कहा कि कोरोना की वैक्सीन जल्द ही आने वाली हैं, इसके लिए हमें पहले से ही वैक्सीनेशन सेन्टर का निर्धारण कर माकूल व्यवस्थाएं करनी हैं जिससे सेन्टर पर भीड़ न हो तथा वैक्सीनेशन उचित प्रकार से हो सके।

Collector gave instructions in meeting of corona vaccination task force
उन्होंने सीएमएचओ और पीएमओ को निर्देश दिये कि वैक्सीन का निर्धारित तापमान मेन्टेन रखने का प्लान बना लें। वैक्सीनेशन परिवहन व्यवस्था, पावर बैकअप और कोल्ड स्टोरेज तक पहुॅचाने और फिर टीकाकरण तक तापमान मेन्टेन रखना सुनिश्चित किया जाये। उन्होंने बताया कि सरकारी निर्देशों के अनुसार टीकाकरण विभिन्न चरणों में प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।
टीकाकरण के प्रथम चरण में 4 ग्रुप को शामिल किया गया है। पहले ग्रुप में सार्वजनिक और निजी क्षेत्र के हैल्थ केयर वर्कर हैं। जिले में इनकी संख्या 5063 है। दूसरे ग्रुप में सुरक्षा बल, नगरीय निकायों के कार्मिक, पंचायतीराज विभाग के कार्मिक, तीसरे ग्रुप में 50 साल से अधिक आयु के व्यक्ति तथा चौथे ग्रुप में गम्भीर बीमारियों से पीड़ित 50 साल से कम आयु के व्यक्ति शामिल हैं। बैठक में एडीएम बीएस पंवार, जिला परिषद सीईओ सुरेश कुमार, एएसपी गोपाल सिंह कानावत, सीएमएचओ डाॅ. तेजराम मीणा, जिला अस्पताल के पीएमओ डाॅ. बी. एल. मीणा, आरसीएचओ डाॅ. कमलेश मीणा, विष्व बैंक प्रतिनिधि डाॅ. राजेश जैन, डाॅ. एसएन अग्रवाल, जेवीवीएनएल अधिशासी अभियन्ता एसके अग्रवाल, जिला परिषद अधिशासी अभियन्ता हरिसिंह मीणा अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

 

About Vikalp Times Desk

Check Also

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Sawai madhopur acb action on nadoti sdm Kajal Meena Karuali News 17 April 26

1 लाख मांगे, 60 हजार में पकड़ी गई SDM काजल मीणा, ACB ने ऐसे बिछाया जाल

करौली: करौली जिले के नादौती में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सवाई …

lecturer suspended dowry kundera police Husband wife sawai madhopur news

पत्नी की शिकायत पड़ी भारी, दहेज लेने के आरोप लेक्चरर सस्पेंड

सवाई माधोपुर: राजस्थान के शिक्षा विभाग ने दहेज लेने के आरोप में एक लेक्चरर को …

Unique initiative by Sawai Madhopur SP Jyeshtha maitrei police personnel will now be able to celebrate special days with their families.

एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी की अनूठी पहल, पुलिसकर्मी अब परिवार के साथ मना सकेंगे खास दिन

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) में पुलिसकर्मियों के लिए एक सकारात्मक और मानवीय पहल …

Tragic incident in district hospital Sawai Madhopur Pregnant Woman New Born Baby 14 April 26

जिला अस्पताल में दर्दनाक घटना, प्रसूता और नवजात की मौ*त, डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) के जिला अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में प्रसूता और …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !