Saturday , 5 September 2026
Breaking News

कलेक्टर ने जीएसएस फलौदी का किया निरीक्षण

जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन ने ग्राम सेवा सहकारी समिति फलौदी का आज बुधवार को औचक निरीक्षण किया। उन्होंने सहकारी समिति के गोदाम में स्टॉक के अनुसार खाद के उपलब्ध 239 कट्टों का भौतिक सत्यापन भी किया। खाद की उपलब्धता तथा सहकारी समिति के सदस्यों को ऋण वितरण कार्य के संबंध में जानकारी ली। सहकारी समिति के सहसचिव ने रिकवरी के संबंध में भी कलेक्टर को जानकारी दी। कलेक्टर ने सहकारी समिति के परिसर में पौधारोपण करवाने और सौन्दर्यकरण करवाने के निर्देश भी दिये। उन्होंने किसानों को निर्धारित दर पर खाद की उपलब्धता करवाने के संबंध में सवाल जवाब कर फीडबैक लिया। फलौदी में निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने रास्ते में गाड़िया लुहार परिवारों के लोगों से संवाद किया। उन्होंने गाड़िया लुहार परिवारों को सरकार की ओर से मिली सुविधाओं, मकान के पट्टे, टीकाकरण और अन्य योजनाओं के संबंध में फीडबैक लिया। कलेक्टर ने गाड़िया लुहार परिवारों के लोगों से चर्चा कर कोरोना गाइडलाइन की पालना करने, मास्क लगाने और वैक्सीनेशन के लिए प्रेरित किया। उन्होंने गाड़िया लुहार परिवारों के व्यवसाय, बालकों की शिक्षा एवं परिवार के पालन पोषण के संबंध में आत्मीयता से चर्चा की। कलेक्टर से चर्चा कर गाड़िया लुहार परिवारों ने पानी की समस्या से अवगत कराया।

Collector inspected GSS Phalodi in sawai madhopur

पुलिस थाना रवांजना डूंगर का निरीक्षण:- जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन ने रवांजना डूंगर थाने का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को जांचा। निरीक्षण के दौरान उपलब्ध कार्मिकों व थाना क्षेत्र में हिस्ट्रीशीटर, लाईसेन्सी हथियार, ऑनलाईन एफआईआर दर्ज करने और पैंडिंग मुकदमों के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने थाना क्षेत्र के गांवों तथा अपराध नियंत्रण के संबंध में भी सवाल जवाब किये।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

Major reshuffle in Rajasthan ahead of civic body elections; 41 municipal officials transferred Vikalp Times

राजस्थान में निकाय चुनाव से पहले बड़ा फेरबदल, 41 अफसरों के तबादले

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में निकाय चुनाव (Local Body Elections) से पहले स्वायत्त शासन विभाग (Local …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !