Saturday , 5 September 2026
Breaking News

जिला कलेक्टर ने मलारना डूंगर अस्पताल का निरीक्षण कर जांची व्यवस्थाएं

जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन ने आज रविवार को अपरान्ह उपखंड मलारना डूंगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण कर कोविड मरीजों के उपचार, टीकाकरण सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कलेक्टर ने उपखंड मुख्यालय के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में कोविड मरीजों का स्थानीय स्तर पर उपचार करने, इसके लिए समुचित दवाईयों की उपलब्धता सहित अन्य व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। कलेक्टर ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के प्रभारी चिकित्सक एवं उपखंड अधिकारी से क्षेत्र में कोविड-19 से बचाव के लिए किए जा रहे टीकाकरण अभियान की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने क्षेत्र में कोरोना संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए लोगों को समझाने, नो मास्क, नो मूवमेंट की पालना करवाने, दो गज की दूरी सहित अन्य गाइडलाइन एवं प्रोटोकॉल की पालना करवाने के संबंध में निर्देश दिए। कलेक्टर ने जिला एवं उप जिला अस्पताल पर मरीजों के बढ़ते दबाव को कम करने के लिए एसिम्पटोमेटिक एवं माइल्ड लक्षण वाले मरीजों का उपचार स्थानीय स्तर पर करने के निर्देश भी चिकित्सकों को दिए।

Collector inspected Malarna Dungar Hospital and checked the arrangements

कलेक्टर ने मलारना डूंगर के बाजार में पहुंचकर गाइडलाइन की पालना की जांच की। उन्होंने उपखंड अधिकारी एवं पुलिस थानाधिकारी को सरकार की नई गाइडलाइन की अक्षरशः पालना करवाने के लिए निर्देशित किया। पालना नहीं किए जाने पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !