Sunday , 8 March 2026
Breaking News

कलेक्टर ने गंगापुर एवं बामनवास क्षेत्र में क्वारंटाईन केन्द्रों का लिया जायजा

जिला कलेक्टर नन्नूमल पहाड़िया ने आज विधायक गंगापुर रामकेश मीना, एडीएम नवरतन कोली, एसडीएम विजेन्द्र मीना के साथ गंगापुर में नवोदय विद्यालय जाट बडौदा एवं अंबेडकर आवासीय विद्यालय छान में बनाए गए क्वारंटाईन केन्द्रों का निरीक्षण किया। यहां क्वारंटाईन किए गए लोगों से वार्ता कर व्यवस्थाओं के संबंध में फीडबेक प्राप्त किया।
क्वारंटाईन किए गए लोगों ने कलेक्टर को खाने-पीने एवं नाश्ते की समुचित व्यवस्था के संबंध में जानकारी दी। कलेक्टर ने क्वारंटाईन किए गए लोगों में जिनकी रिपोर्ट नेगेटिव आई है, उन्हें सावधानियां बरतते हुए होम क्वारंटाईन करने के संबंध में पीएमओ को स्थिति देखते हुए कार्य करने के निर्देश दिए।

Collector inspected quarantine centers Gangapur Bamanwas area

जिला कलेक्टर नन्नूमल पहाड़िया ने विधायक गंगापुर के साथ उपखंड गंगापुर के बामन-बडौदा पहुंचकर जीरो मोबिलिटी निषेधाज्ञा की क्रियान्विति को जाँचा। यहाँ उन्होंने गांव की गलियों में घूमकर देखा तथा जीरो मोबिलिटी के संबंध में ग्रामीणों की जागरूकता की सराहना की। इसके बाद उन्होंने स्कूल में पहुंचकर यहां पंचायत स्तरीय कोर कमेटी के सदस्यों के साथ गांव में आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति के संबंध में जानकारी ली। साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग की पालना करते हुए लोग घरों में रहकर कोरोना से लड़ाई में जीतने के लिए कार्य करने का संदेश दिया।
कलेक्टर ने बामनवास पहुंचकर अधिकारियों से फीडबेक लिया। उन्होने उपखंड अधिकारी हेमराज परिडवाल, विकास अधिकारी घनश्याम बैरवा, ब्लाॅक सीएमएचओ एवं अन्य अधिकारियों से जीरो मोबिलिटी निषेधाज्ञा वाले सुकार, गढी सुमेल एवं बामनवास के संबंध में जानकारी प्राप्त की।
इसके बाद कस्तूरबा आवासीय विद्यालय में बनाए गए क्वारंटाईन सेंटर का जायजा लिया। यहां क्वारंटाईन किए गए लोगों से संवाद कर खाने-पीने सहित अन्य व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने क्वारंटाईन किए गए लोगों को समझाया कि कोरोना बीमारी से बचने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग रखना आवश्यक है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !