कलेक्टर राजेन्द्र किशन ने आज बुधवार को चौथ का बरवाड़ा स्थित देवनारायण आवासीय छात्रावास का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की जांच की। कलेक्टर ने आवासीय छात्रावास में बालकों को दिए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता को जांचा। विद्यार्थियों को दिए जा रहे बिस्तर एवं अन्य व्यवस्थाओं के संबंध में छात्रावास के प्रभारी कार्मिक से सवाल-जवाब कर फीडबेक लिया।

छात्रावास कार्मिक ने भुगतान संबंधी समस्या भी कलेक्टर को बताई। कलेक्टर ने मौके पर ही सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक को दूरभाष पर निर्देश देकर समस्या समाधान करवाने को कहा।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया