जिला कलेक्टर नन्नूमल पहाड़िया ने गुरूवार को कोतवाली थाने का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को जांचा तथा कार्यवाहक थानाधिकारी अनिल मूंड को व्यवस्थाओं में सुधार करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने पुलिस थाने के मालखाने, बैरक, महिला डेस्क, हवालात एवं एचएम कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने थाना परिसर को पूरी तरह स्वच्छ रखने के निर्देश दिए। उन्होने शौचालय की विशेष साफ सफाई रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कोरोना जागरूकता तथा लोगों को कोरोना से बचाव के संबंध में बीट प्रभारियों को पूर्ण सक्रिय रखते हुये सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने कंप्यूटर कक्ष को देखा और रेकॉर्ड अपडेट रखने के निर्देश दिए। उन्होंने समन तामील करवाने और मुकदमों की पेडेंसी के संबंध में चर्चा कर निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान लाइसेंसी हथियार, कर्मचारियों की उपस्थिति सहित अन्य रेकॉर्ड की भी जांच की। इससे पूर्व कोतवाली पहुंचने पर कलेक्टर को पुलिस जवानों ने गार्ड आफ ऑनर दिया।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया