Sunday , 8 March 2026
Breaking News

निवर्तमान जिला कलेक्टर के.सी. वर्मा ने मीडिया का जताया आभार

निवर्तमान जिला कलेक्टर के.सी. वर्मा ने सवाई माधोपुर सूचना केन्द्र पर जिले के पत्रकारों/मीडिया कर्मियों का उनके कार्यकाल में किए गए सहयोग के लिए आभार जताया। इस अवसर पर उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि जिले का मीडिया सकारात्मक सोच को आगे बढ़ाने वाला है। जिले के पत्रकार एवं मीडिया कर्मी प्रशासन के सहयोग के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं।

collector K.C. Verma expressed gratitude to the media Sawai Madhopur Thanked

वह राज्य सरकार की ओर से किए जा रहे जन कल्याण के कार्यों और योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने में निरन्तर एक सेतु का कार्य कर रहे हैं। उनके कार्यकाल के दौरान मीडिया के द्वारा किया गया बेहतरीन सहयोग उन्हें हमेशा आगे भी अपने कर्तव्यों का निवर्हन करने के लिए प्रेरित करता रहेगा।
इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार राजेश शर्मा ने निवर्तमान जिला कलेक्टर के कार्यकाल को सवाई माधोपुर के इतिहास के लिए बेहतरीन कार्यकाल बताते हुए कहा कि जिले में आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान हुआ तथा आमजन को सरकारी योजनाओं का अधिकाधिक लाभ प्राप्त करने का अवसर मिला। उन्होंने कहा कि मीडिया के प्रति भी हमेशा आपका सकारात्मक दृष्टिकोण रहा। उन्होंने निवर्तमान जिला कलेक्टर को इस बात के लिए भी बधाई दी की वह जिला कलेक्टर से सम्भागीय आयुक्त के पद पर पदोन्नत हुए हैं। यह भी जिले के लिए गौरव का विषय है।
आभार समारोह में सहायक जनसम्पर्क अधिकारी गजाधर भरत ने निवर्तमान जिला कलेक्टर का साफा तथा माला पहनाकर स्वागत किया। इसी श्रृंखला में पत्रकार राजेश शर्मा, गिर्राज शर्मा, अरविन्द चौहान, बजरंग सिंह राजावत, सुनील जोशी, सत्यनारायण नावरिया, लोकेश टटवाल, राजमल जैन, हीरालाल जैन, श्यामसुन्दर शर्मा, सुरेन्द्र शर्मा, संजय मित्तल, दिलीप पाटीदार, हेमेन्द्र शर्मा, सतीश वर्मा, सुरेश सौगानी, लक्ष्मीकुमार शर्मा, सुदर्शन गुप्ता, मनीष योगी, जियाउल इस्लाम, राजेन्द्र जौलिया, जितेन्द्र जैन सहित कई मीडियाकर्मियों ने निवर्तमान जिला कलेक्टर को साफा तथा माला पहनाकर उनका सम्मान किया तथा भावपूर्ण विदाई दी।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

Leave a Reply

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !