जिला कलेक्टर डॉ.एस.पी. सिंह ने मलारना डूंगर थाने में अमरूद का पौधा रोपकर पौधरोपण अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने इस मौके पर कहा कि लगाए गए पौधोें की सुरक्षा की जाए तथा पौधों को पालने के लिए समय समय पर पूरी देखभाल करें।

उन्होंने थाना परिसर में थानाधिकारी द्वारा पांच सौ पौधे लगाने की जानकारी देने पर इसकी सराहना करते हुए कहा कि फलदार पौधे भी लगाए, जिससे इसका पूरा लाभ आने वाली पीढी को मिले। इस मौके पर थानाधिकारी एवं पुलिस कर्मियों ने भी पौधे लगाकर संरक्षण करने का संकल्प व्यक्त किया।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया