Sunday , 8 March 2026
Breaking News

रात्रि चौपाल में कलेक्टर ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर जिला कलक्टर शुभम चौधरी एवं जिला पुलिस अधीक्षक ममता गुप्ता ने गुरुवार को ग्राम पंचायत करमोदा के भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केन्द्र में रात्रि चौपाल का आयोजन कर ग्रामीणों की समस्याओं को सुना।

 

 

इस दौरान विद्युत पोल सही करवाने, जल जीवन मिशन योजना अन्तर्गत पेयजल सप्लाई सुचारू करवाने, मेगा हाइवे पूसोदा रोड़ की ओर आम रास्ते पर डामरीकरण करवाने, पूसोदा रोड़ के दोनों ओर से बबूलों की कटाई करवाने व गड्ढे भरवाने, सर्विस लाइन सही करवाने, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना में सब्सिडी युक्त गैस सिलेण्डर का लाभ दिलवाने, जमाबंदी में शुद्धीकरण करवाने, श्मशान घाट से अतिक्रमण हटवाने, नामांतरण खुलवाने, ग्राम पूसोदा में गौशाला खुलवाने, नाली निर्माण करवाने, श्मशान घाट बनवाने, आवास योजना का लाभ दिलवाने सहित कुल 16 प्रकरण प्राप्त हुए। इस पर जिला कलक्टर ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को उनके विभाग से संबंधित प्रकरणों को गम्भीरता से लेते हुए निर्धारित समयावधि से पूर्व निस्तारित कर परिवादियों को राहत पहुंचाने के निर्देश प्रदान किए है।

 

 

Collector listened to the problems of villagers in Ratri Chaupal in Sawai Madhopur

 

 

 

जिला कलक्टर शुभम चौधरी ने रात्रि चौपाल में ग्रामीणों को सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए अधिकाधिक लाभ प्राप्त करने की बात कहीं। इस दौरान उन्होंने उपस्थित ग्रामीणों से बच्चों को मोबाइल, सोशल मीडिया व सायबर अप*राध से दूर रखते हुए शिक्षा की ओर अग्रसर कर उनके भविष्य निर्माण करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर आने वाले संदेशों को बिना सत्यापन के फॉरवर्ड या वायरल नहीं करें। इसके साथ-साथ उन्होंने बालिका शिक्षा पर जोर देते हुए कहा कि शिक्षित बालिका न केवल परिवार बल्कि पूरे समाज का भविष्य संवार सकती है।

 

 

 

जिला पुलिस अधीक्षक ने ममता गुप्ता ने ग्रामीणों को सायबर क्रा*इम के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि किसी प्रकार के लालच में आकर सायबर अप*राध में न फंसे। किसी भी व्यक्ति द्वारा प्राप्त लिंक के माध्यम से पैसों का लेन-देन करने में सावधनी बरते। उन्होंने कहा कि जिले में सायबर ठ*गियों के विरूद्ध ऑपरेशन एन्टीवाइरस चलाकर अप*राधियों को पकड़ा जा रहा है। सायबर क्रा*इम से संबंधित सूचना की जानकारी पुलिस को दें। उन्होंने ग्रामीणों से उनके बच्चों को संस्कारवान बनाने और शिक्षा के क्षेत्र में आगे लाने का प्रयास करने की अपील की।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !