Sunday , 8 March 2026
Breaking News

कलेक्टर ने अधिकारियों को सरकारी भवनों की छतों की सफाई करवाने के दिए निर्देश

जिला कलेक्टर डॉ.एस.पी. सिंह की अध्यक्षता, अतिरिक्त जिला कलेक्टर महेन्द्र लोढा एवं जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी किशोर कुमार की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में विभिन्न विभागों के कार्यो की प्रगति के संबंध में साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में कलेक्टर डॉ. सिंह ने विभागवार प्रगति समीक्षा करते हुए अधिकारियों से एक दूसरे विभाग के साथ समन्वय रखते हुए योजनाओं का लाभ लोगों को मिले, इसके लिए समर्पित होकर कार्य करने की बात कही। समीक्षा बैठक में पेयजल, विद्युत, चिकित्सा तथा अन्य विभागों के कार्यो की प्रगति तथा विद्यालयों में एक जुलाई से 7 जुलाई तक सघन पौधरोपण अभियान के संबंध में पूरी तैयारियां करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार विद्यालयों सहित सभी सरकारी भवनों की छतों को आवश्यक रूप से साफ करवाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। जिससे बरसात में भवन की छतों पर पानी नहीं भरे।

Collector ordered officials clear roofs government buildings
बैठक में पेयजल व्यवस्था के संबंध में जलदाय विभाग के अधीक्षण अभियन्ता आर.एन. मीना से जिले में पेयजल की स्थिति की जानकारी ली। अधीक्षण अभियंता ने बताया कि बामनवास में 44, गंगापुर ग्रामीण में 14 एवं गंगापुर शहरी क्षेत्र में 55 टैंकरों से पेयजल सप्लाई की जा रही है।
कलेक्टर ने हैंडपंप सुधारने का कार्य, खराब आरओ प्लांट, नवीन हैंडपंप लगाने के कार्य की प्रगति की समीक्षा कर निर्देश दिए। बैठक में जिला कलेक्टर ने अधीक्षण अभियन्ता जयपुर डिस्कॉम सवाई माधोपुर आर.के. मीना को जिले में विद्युत व्यवस्था के संबंध थ्री फेज एवं सिंगल फेज बिजली आपूर्ति के संबंध में निर्देश दिए। उन्होंने हवाई पट्टी के बिजली लाइन शिफ्टिंग के कार्य के लिए अधिशासी अभियंता सार्वजनिक निर्माण विभाग के साथ संयुक्त विजिट कर कार्य करने के निर्देश दिए। बैठक में जिले में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य के संबंध में सीएमएचओ डा.तेजराम मीना से जानकारी ली। सीएमएचओ को नरेगा साइट्स पर आवश्यक दवाइंयों की किट बनाकर उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को तेज गर्मी से होने वाली बीमारियों से बचाव एवं उपचार के संबंध में जानकारी देने हेतु लगातार प्रचार-प्रसार किए जाने के निर्देश दिए। बैठक में विभिन्न विभागों के सम्पर्क पोर्टल एवं समाधान पोर्टल पर लम्बित प्रकरणों के त्वरित निस्तारण के भी निर्देश दिए। सामाजिक वानिकी के एसीएफ को प्लांटेशन, कंजर्वेशन की कार्य योजना बनाकर प्रस्तुत करने तथा शिक्षा विभाग, पंचायत राज, नगर परिषद आदि के साथ समन्वय बनाकर पौधरोपण के लिए तैयारी करने के निर्देश दिए। जिला कलेक्टर ने जलग्रहण एवं भू-संरक्षण विभाग के कार्यो की समीक्षा की।
सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारियों को बरसात से पूर्व तैयारियां करने के निर्देश दिए। वहीं आरयूआईडीपी के अधिशासी अभियंता को सीवर लाइन के कार्य की प्रगति के साथ सड़क को काटने के तुरंत बाद सही करवाने के निर्देश दिए। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक से विभिन्न छात्रवृत्तियों एवं योजनाओं के संबंध में प्रगति समीक्षा कर निर्देश दिए। इसके साथ ही पशुपालन विभाग, सार्वजनिक निर्माण विभाग सहित अन्य विभागों के संबंध में चर्चा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। समीक्षा बैठक में एसडीएम सवाई माधोपुर रघुनाथ, सार्वजनिक निर्माण विभाग, पीएचईडी, जेवीवीएनएल के अधीक्षण अभियंता, आरयूआईडीपी के अधिशासी अभियंता सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !