Sunday , 7 June 2026
Breaking News

कलेक्टर ने किया कोरोना जागरूकता अपील पैम्फलेट का विमोचन

सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग राजस्थान जयपुर के आयुक्त महेन्द्र सोनी के निर्देशानुसार प्रकाशित करवाए गए कोरोना जागरूकता अपील पैम्फलेट का आज मंगलवार को जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन ने विमोचन किया। इस पैम्फलेट में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की अपील “कोरोना से जीती जंग कहीं हम हार न जाएं, इसलिए हर जरूरी सावधानी अपनाएं” प्रकाशित की गई है।
इस अवसर पर जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन ने कहा कि कोरोना अभी गया नहीं है, इसलिए अभी भी सावधानियों का पालन करें।

Collector released Corona awareness appeal pamphlet in Sawai madhopur

कोविड-19 वैक्सीन के लिए भी अपने आस-पास व परिजनों को प्रेरित करें कि जब भी आपकी बारी आये, टीका लगवायें ताकि किसी भी कीमत पर कोरोना से जीती जंग में हम हारें नहीं। उन्होंने कहा कि कोरोना से बचाव के लिए मास्क लगायें, बार-बार साबुन से हाथ धोयें, सोशल डिस्टेंसिंग एवं साफ-सफाई का उचित ध्यान रखें। पैम्फलेट का वितरण जिला शिक्षा अधिकारी के माध्यम से विद्यालयों बालक बालिकाओं को किया जाएगा। ये बालक-बालिका अपने परिजनों और पड़ोसियों को कोरोना से सावधान रहने तथा टीका लगवाने के लिये प्ररित करेंगे। पैम्फलेट विमोचन के अवसर पर जिला परिषद के सीईओ रामस्वरूप चौहान, एसई पीएचईडी सीताराम मीना, संयुक्त निदेशक जिला प्रौद्योगिकी एवं सूचना विभाग, अधिशासी अभियंता जलदाय कैलाश गुप्ता सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !