Thursday , 22 October 2026
Breaking News

कलेक्टर ने की ऑक्सीजन, वेंटिलेटर सहित अन्य संसाधनों की उपलब्धता की समीक्षा

कोविड-19 के संक्रमण तथा कोरोना के प्रसार को रोकने, पाॅजिटिव मरीजों के समुचित उपचार के लिए ऑक्सीजन सिलेंडर, वेन्टीलेटर सहित अन्य संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित रखने के संबंध में जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन ने चिकित्सा विभाग एवं अन्य विभागों के अधिकारियों की बैठक सीएमएचओ कार्यालय के सभागार में लेकर संबंधित अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं दुरस्त रखने तथा अलर्ट मोड़ पर रहकर कोरोना के खिलाफ लड़ी जा रही जंग को जीतने के लिए समन्वित प्रयास करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने जिला चिकित्सालय एवं गंगापुर सिटी उप जिला अस्पताल में उपलब्ध वेंटिलेटर एवं ऑक्सीजन सिलेंडर एवं जररेशन प्लांट के संबंध में समीक्षा की। सवाई माधोपुर में 17 वेंटिलेटर एवं गंगापुर में पांच वेंटिलेटर उपलब्ध है। इसी प्रकार सवाई माधोपुर में आक्सीजन जनरेशन प्लांट कार्य कर रहा है तथा गंगापुर का प्लांट रविवार से कार्य शुरू कर देगा। बैठक में कलेक्टर ने ऑक्सीजन सिलेंडरों की उपलब्धता, वेंटीलेटर के संचालन के संबंध कुछ और कार्मिकों को दो दिवस में प्रशिक्षित करवाने के निर्देश भी दिए। जिससे आवश्यकता पड़ने पर वेंटीलेटरों का समुचित उपयोग हो सके तथा मरीजों को लाभ मिले। बैठक में जिला चिकित्सालय एवं उप जिला चिकित्सालय में डेडिकेटेड कोविड वार्ड एवं शैया बढ़ाने के निर्देश दिए तथा इस संबंध में सभी संसाधनों की उपलब्धता व तैयारी रखने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कोविड केयर सेंटर तथा प्री-कोविड वार्ड चिन्हित करते हुए इनकी तैयारी रखने के निर्देश भी दिए। बैठक में कलेक्टर ने निजी चिकित्सालयों के वेंटीलेटर एवं संसाधनों के उपयोग के लिए आवश्यक तैयारियां रखने तथा चिकित्सालयों के साथ टाई-अप रखने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने बताया कि प्राइवेट चिकित्सालयों में कोविड उपचार के संबंध में राज्य सरकार ने दरें निर्धारित की है। निर्धारित दरों पर उपचार सुनिश्चित करने तथा इसकी माॅनिटरिंग के निर्देश सीएमएचओ को दिए। कलेक्टर ने उप निदेशक महिला एवं बाल विकास तथा चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश दिए कि डिलीवरी के लिए आने वाली महिलाओं को चार-पांच दिन पूर्व कोविड-19 का आरटीपीसीआर टेस्ट करवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि अस्पताल में भर्ती मरीजों के उपचार की व्यवस्था, वेंटीलेटर, ऑक्सीजन या केयर में कमी रहने से केजुअल्टी हुई तो चिकित्सा प्रभारी जिम्मेदार होंगे, इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कलेक्टर ने कोविड केयर सेंटर के मरीजों के लिए इंदिरा रसोई से पोष्टिक भोजन की व्यवस्था सुनिश्चित करवाने के संबंध में भी सीएमएचओ को निर्देश दिए।

आइसोलेशन की करवाएं पालना:- कलेक्टर ने बताया कि पाॅजिटिव आने वाले मरीजों को होम आइसोलेशन किए जाने पर संबंधित बीट कांस्टेबल, क्षेत्र के शिक्षक एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता आइसोलेशन की पालना करवाएं। पाॅजिटिव मरीज द्वारा आइसोलेशन की पालना नहीं करने पर उसे तुरंत संस्थागत आइसोलेट करें। उन्होंने बताया कि जिले में आज तक 31 माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाए गए है। कंटेनमेंट जोन के लिए आदेशों की पालना सुनिश्चित हो, जिससे संक्रमण का प्रसार नहीं बढ़ें। इसके लिए शिक्षा विभाग, आईसीडीएस, पुलिस आदि नियंत्रण कक्ष स्थापित करें। कलेक्टर ने स्थिति की गंभीरता को समझते हुए सभी विभागों को आपसी समन्वय रखते हुए कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि संक्रमण की चैन तोड़ने तथा इस लड़ाई को जीतने के लिए मिलकर कार्य करें। बार्डर चेक पोस्ट तथा रेलवे स्टेशन पर बनाई गई चेक पोस्ट पर लगातार बाहर से आने वालों की आरटीपीसीआर नेगेटिव रिपोर्ट जांच हो तथा बिना नेगेटिव रिपेार्ट आने वालों के सैंपल लेकर उन्हें क्वारंटाइन करें। बैठक में पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी ने होम आइसोलेशन वाले पाॅजिटिव रोगियों की विशेष माॅनिटरिंग करने पर जोर दिया।

Collector reviews availability of oxygen, ventilator and other resources in sawai madhopur

बैठक में कलेक्टर ने गंगापुर में अस्थाई आईसीयू तथा कोविड केयर सेंटर बनाने के संबंध में निर्देश दिए। इसी प्रकार टीकाकरण की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने वैक्सीन की उपलब्धता, कार्मिकों के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कोविड एप्रोप्रिएट बिहेवियर तथा प्रोटोकाॅल की पालना सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। बैठक में एडीएम डाॅ. सूरज सिंह नेगी, सीईओ जिला परिषद आरएस चौहान, सीएमएचओ, पीएमओ डाॅ. बीएल मीना, पीएमओ गंगापुर डाॅ. दिनेश गुप्ता, डीडी आईसीडीएस, एडीईओ सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Accident during action on sand mining tractor in chauth ka barwara Sawai Madhopur Head Constable 6 oct 26

सवाई माधोपुर में अ_वैध बजरी ट्रैक्टर पर कार्रवाई के दौरान हादसा, पुलिसकर्मी पर चढ़ा ट्रैक्टर!

सवाई माधोपुर: जिले के चौथ का बरवाड़ा (Chauth Ka Barwara) क्षेत्र में मंगलवार सुबह तेज …

Mantown Police Sawai Madhopur News Vikalp Times 6 oct 26

अप_हरण फि_रौती केस में 21 साल की महिला गिरफ्तार, 2.20 लाख कैश और मोबाइल जब्त

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Sawai Madhopur) ने एरिया …

Sawai Madhopur Panchayat Elections Bamanwas-Bonli in the third phase, Sawai Madhopur-Gangapur in the fourth phase

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में

सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …

The full schedule for the Rajasthan Panchayat elections has been released check when voting will take place in your area Vikalp Times

इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …

Transfer of 10 RAS and 15 APO officers Major administrative reshuffle in Rajasthan before panchayat election vikalp times

10 RAS APO, 15 का ट्रांसफर: आचार संहिता से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

जयपुर: पंचायतीराज चुनावों (Panchayati Raj Election) की आचार संहिता (Aachar Sanhita) लागू होने से ठीक पहले …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !