Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

कलेक्टर ने जिले में सफाई को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की आयोजित 

सवाई माधोपुर नगर परिषद के सफाई कार्मिक दिन-रात मेहनत कर शहर की गन्दगी साफ कर सकते हैं, लेकिन जब तक हम कचरा इधर-उधर फैंकते रहेंगे, आम जन स्वच्छता को आदत में नहीं बदलेगा, शहर साफ-सुथरा नहीं रह सकता, इसके लिये आमजन की पूर्ण भागीदारी सुनिश्चित करने के लिये “बदलेगा माधोपुर” मुहिम का विस्तार किया जा रहा है।

 

 

इसके अन्तर्गत आगामी रविवार, 13 मार्च को सुबह 7 से 10 बजे तक शहर के सभी 60 वार्डों में न्यूनतम 25-25 घरों को लक्ष्य बनाकर व्यापक सफाई अभियान चलाया जाएगा। सम्बंधित वार्ड पार्षद, नगर परिषद व अन्य विभागों के कार्मिक, आमजन वॉलंटियर्स के रूप में इसमें पूर्ण भागीदारी निभाएंगे। आज शुक्रवार को जिला कलेक्टर सुरेश कुमार ओला ने कलेक्ट्रेट सभागार में प्रेस वार्ता कर मीडियाकर्मियों से इस अभियान में पूर्ण सहयोग मांगा।

 

 

Collector organized a press conference regarding cleanliness in sawai madhopur

 

 

इस पर सभी पत्रकारों ने व्यक्तिगत और संस्थागत सहयोग का वादा किया। कलेक्टर ने बताया कि इस रविवार को प्रत्येक पार्षद व अन्य लोग 25-25 घरों की 10 कदम परिधि में सफाई करेंगे। इस कचरे को एकत्र करने व डम्पिंग यार्ड तक पहुंचाने के लिये वार्डवार अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। कलेक्टर ने सभी शहरवासियों से अपने घर, कार्यालय, प्रतिष्ठान, इनके आसपास की सड़क, गली की सफाई कर इस अभियान में पूर्ण भागीदारी निभाने की अपील की है।

 

 

 

कलेक्टर ने बताया कि इस मुहिम में शहर के प्रत्येक व्यक्ति को जोड़ने का लक्ष्य है। इसके अन्तर्गत बजरिया और त्रिनेत्र गणेश मंदिर के पास स्थित दुकानों पर ग्रीन कलर के बोर्ड लगाने पर दुकानदारों ने सहमति दे दी है। नगर परिषद के सभी 250 सफाई कार्मिकों को परिषद के नए लोगो वाली टी-शर्ट दी गई है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !