Thursday , 23 April 2026
Breaking News

मतदाता सूची पुनरीक्षण के कार्य का कलेक्टर ने लिया जायजा

बाटोदा, गंगापुर व वजीरपुर क्षेत्र के मतदान केन्द्रों पर पहुुंच, बीएलओ से लिया फीडबेक
मतदाता सूचियों के संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के तहत आज रविवार को सभी बीएलओ ने मतदान केन्द्र पर उपस्थित रहकर नव मतदाताओं से मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, संशोधन एवं हटाने के लिए आवेदन प्राप्त किया।
कलेक्टर राजेन्द्र किशन ने बाटोदा, गंगापुर व वजीरपुर क्षेत्र के कई मतदान केन्द्रों पर पहुंचकर मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य का जायजा लिया तथा बूथ लेवल अधिकारियों से अभियान के संबंध में फीडबेक लिया। कलेक्टर ने बाटोदा, मच्छीपुरा, अमरगढ़ चौकी, कुसाय, रायपुर, सेवा, वजीरपुर, छाण, बिनेगा और गंगापुर में मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया।
Collector took stock of voter list revision work in sawai madhopur
कलेक्टर ने बीएलओ से पुनरीक्षण कार्य के लिए प्राप्त आवेदनों एवं उनकी ऑनलाइन फीडिंग तथा नाम जोड़ने के संबंध में जानकारी ली। कलेक्टर ने 1 जनवरी 2022 को 18 वर्ष पूर्ण करने वाले सभी लोगों के मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए अधिक से अधिक प्रयास करने के निर्देश दिए। उन्होंने ग्रामीणों को इसके लिए प्रेरित किया।
उन्होंने नाम जुड़वाने के लिए आए लोगों से फीडबैक भी प्राप्त किया। इसी प्रकार अतिरिक्त जिला कलेक्टर, एसडीएम, तहसीलदार एवं अन्य अधिकारियों ने भी मतदान केन्द्रों पर पहुंचकर पुनरीक्षण कार्य का निरीक्षण किया तथा बीएलओ से फीडबेक प्राप्त किया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Sawai madhopur acb action on nadoti sdm Kajal Meena Karuali News 17 April 26

1 लाख मांगे, 60 हजार में पकड़ी गई SDM काजल मीणा, ACB ने ऐसे बिछाया जाल

करौली: करौली जिले के नादौती में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सवाई …

lecturer suspended dowry kundera police Husband wife sawai madhopur news

पत्नी की शिकायत पड़ी भारी, दहेज लेने के आरोप लेक्चरर सस्पेंड

सवाई माधोपुर: राजस्थान के शिक्षा विभाग ने दहेज लेने के आरोप में एक लेक्चरर को …

Unique initiative by Sawai Madhopur SP Jyeshtha maitrei police personnel will now be able to celebrate special days with their families.

एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी की अनूठी पहल, पुलिसकर्मी अब परिवार के साथ मना सकेंगे खास दिन

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) में पुलिसकर्मियों के लिए एक सकारात्मक और मानवीय पहल …

Tragic incident in district hospital Sawai Madhopur Pregnant Woman New Born Baby 14 April 26

जिला अस्पताल में दर्दनाक घटना, प्रसूता और नवजात की मौ*त, डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) के जिला अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में प्रसूता और …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !