Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

कलेक्टर की जनसुनवाई मौसमी के लिए बनी वरदान

लंबे समय से विधवा पैंशन योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए यहां वहां चक्कर काट रही मौसमी के लिए कलेक्टर की जनसुनवाई वरदान साबित हुई। माह के प्रत्येक दूसरे गुरूवार को होने वाली जनसुनवाई में 11 जून को जिला कलेक्टर नन्नूमल पहाडिया ने कलेक्ट्रेट स्थित राजीव गांधी सेवा केन्द्र में लोगों के परिवाद सुने तथा यथासंभव समस्याओं का समाधान किया।
जनसुनवाई के दौरान ग्राम पंचायत खिजूरी के खेडला गांव की 35 वर्षीय विधवा मौसमी देवी अपनी पीड़ा लेकर कलेक्टर के समक्ष उपस्थित हुई। मौसमी देवी ने बताया कि पांच साल पहले विधवा हुई थी। दस्तावेज जमा करवाने के बाद भी विधवा पैंशन स्वीकृत नहीं हुई। अपने तीन बच्चों के साथ परिवार को पालने में बड़ी परेशानी हो रही है। कलेक्टर नन्नूमल पहाडिया ने मौसमी की पीड़ा को समझा तथा मौके पर ही विकास अधिकारी चौथ का बरवाड़ा को विधवा पैंशन स्वीकृति के आदेश जारी करने के निर्देश दिए। मौसमी के तीन बच्चों की पढ़ाई के लिए सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की ओर से मिलने वाली पालनहार योजना का लाभ भी दिलाने के निर्देश दिए।

Collector's boon made Mosami Chauth ka barwara
कलेक्टर की संवेदनशीलता तथा धैर्यपूर्वक समस्या सुनकर परेशान लोगों की समस्या समाधान के लिए समर्पण के चलते मौसमी की विधवा पैंशन का पीपीओ समस्त औपचारिकताएं पूरी करते हुए विकास अधिकारी चौथ का बरवाड़ा द्वारा 16 जून 2020 मंगलवार को जारी कर दिया गया। अब मौसमी को सामाजिक सुरक्षा योजना के तहत विधवा पैंशन के रूप में 500 रूपए प्रतिमाह मिलेंगे। मौसमी को कलेक्टर की जनसुनवाई के पांच दिन बाद ही पैंशन स्वीकृति का एक बार तो विश्वास ही नहीं हुआ। लेकिन पीपीओ जारी होने के बारे में बताने पर विधवा मौसमी के मुंह से कलेक्टर की संवेदनशीलता एवं इतनी जल्दी पैंशन स्वीकृति पर दुआएं निकली तथा सरकार एवं कलेक्टर को मन से आशीष दिया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Facebook suddenly goes down, millions of users worldwide affected vikalp times

Facebook अचानक हुआ डाउन, दुनियाभर के लाखों यूजर्स परेशान

नई दिल्ली: सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म Facebook की सेवाएं रविवार को अचानक प्रभावित हो …

Mantown Police Sawai Madhopur News 19 July 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर में साइबर ठ_गी का खुलासा, 4 से 5 गुना पैसे का झां_सा देने वाला शातिर ठ_ग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Station) ने साइबर ठ_गी …

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !