Saturday , 7 March 2026
Breaking News

कलेक्टर ने सुनी लोगों की समस्याएं | दिए समाधान के निर्देश

जिला कलेक्टर डॉ. एस.पी.सिंह ने मंगलवार को ग्राम भ्रमण के तहत पंचायत समिति बौंली के ग्राम पंचायत बोरदा पहुंचकर लोगों के अभाव अभियोग सुने तथा जनसुनवाई करते हुए लोगों की समस्याओं को सुनकर मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए।
जिला कलेक्टर ग्राम भ्रमण के तहत सबसे पहले बोरदा पंचायत के आंगनबाडी केन्द्र पर पहुंचे। यहां केन्द्र के बालकों के साथ हंसी ठिठोली करते हुए बच्चों को अपने हाथों से हलवा परोसा तथा खिलाया। बालकों को हलवा खिलाते हुए कलेक्टर एवं बच्चे प्रसन्न नजर आए। यहां उन्होंने आंगनबाडी केन्द्र के बालकों को सप्ताह में एक दिन पौष्टिक एवं अच्छा भोजन मिले, इसके लिए गांव के लोगों, कर्मचारियों एवं भामाशाहों को प्रेरित करते हुए बालकों को पोष्टिक भोजन की उपलब्धता करवाने के लिए प्रेरित किया।

collectors listened problems Instructions given solution
स्कूल में सफाई व्यवस्था दुरस्त नहीं होने पर जताया रोष:
जिला कलेक्टर डा.एस.पी.सिंह ने आंगनबाडी केन्द्र के बाद राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बोरदा का निरीक्षण किया। यहां टायलेट एवं शौचालयों में सफाई व्यवस्था दुरस्त नहीं होने पर रोष जताया। प्रधानाचार्य एवं शिक्षकों को सफाई व्यवस्था दुरस्त करवाने के निर्देश दिए। स्कूल में बालकों से सवाल जवाब किए। कमजोर शिक्षण स्तर को सुधारने तथा बालकों को संस्कारवान बनाने पर जोर दिया।
राजीव गांधी सेवा केन्द्र पर पहुंचकर कलेक्टर ने ग्रामीणों के अभाव अभियोग सुने। यहां ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कलेक्टर ने स्वच्छता का संदेश देते हुए ग्रामीणों को अपने आस पास सफाई रखने की बात कही। ग्रामीणों ने अतिक्रमण हटवाने, आंगनबाडी केन्द्र के भवन की मरम्मत करवाने, बिजली के बिलों में गडबडी होने , दिव्यांग बच्चो के प्रमाण पत्र बनवाने सहित अन्य समस्याओं के संबंध में संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिए। ग्राम भ्रमण एवं जन सुनवाई के दौरान कलेक्टर ने अधिकारियों को पूरे समर्पण भाव एवं जनहित के कार्याे को त्वरितता से करने के निर्देश दिए। इस मौके पर एसडीएम बौंली विजेन्द्र मीना, विकास अधिकारी सहित ब्लाक स्तर के अधिकारी उपस्थित थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !