राजकीय कन्या महाविद्यालय सवाई माधोपुर में अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. आरती रानी सिंह ने छात्रसंघ चुनाव सम्पन्न कराने हेतु लिंगदोह समिति की सिफारिशें एवं विभाग द्वारा जारी निर्देशों के क्रम में उम्मीदवारों को आचार संहिता की अक्षरशः पालना सुनिश्चित करने हेतु दिशा-निर्देश दिये।

प्राचार्य डॉ. मनीषा शर्मा ने प्रत्याशियों को किसी भी ऐसी प्रक्रिया या गतिविधि जिसमें लिप्त रहने से आपसी वैमनस्य फैले इस हेतु प्रतिबन्धित किया। इस अवसर पर डॉ. विजय सिंह मावई, डॉ. प्रदीप कुमार मीना, सदस्य निर्वाचन मण्डल उपस्थित रहे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया