Saturday , 7 March 2026
Breaking News

महाविद्यालय के स्टाफ एवं छात्रों ने देखी प्रदर्शनी

राज्यव्यापी कोरोना जागरूकता अभियान के तहत सूचना केन्द्र में चल रही कोरोना जागरूकता जिला स्तरीय प्रदर्शनी आगामी 31 जुलाई तक आमजन के अवलोकनार्थ खुली है।
बुधवार को बड़ी संख्या में राजकीय महाविद्यालय, कन्या महाविद्यालय एवं उच्च शिक्षा संस्थानों से जुड़े कार्मिकों, विद्यार्थियों एवं आमजन ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया तथा प्रदर्शनी को कोरोना जागरूकता की दिशा में सही समय पर सही कदम बताया।
महाविद्यालय के प्राचार्य ओपी शर्मा, पांचाली शर्मा, राजेश गुप्ता सहित अन्य आगंतुकों को सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग की सुजस तथा इसी विभाग और ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग द्वारा प्रकाशित कोरोना जागरूकता साहित्य की निःशुल्क प्रतियॉं वितरित की गई।

College staff students visited the corona awareness exhibition

प्रदर्शनी का अवलोकन करने आए आगन्तुकों ने प्रदर्शनी को उपयोगी बताते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को इसका अवलोकन कर संदेशों को जीवन में अपनाने की आवश्यकता है। प्रदर्शनी में दिखाये संदेश 2 गज दूरी, मास्क लगाने, सार्वजनिक स्थान पर न थूकने, बार-बार हाथ धोने का संकल्प लिया। उल्लेखनीय है कि 1 जुलाई से 31 जुलाई तक चलने वाली इस प्रदर्शनी में सवाई माधोपुर समेत पूरे राज्य में कोरोना नियंत्रण के लिये किये गये कार्य, अभिनव नवाचार, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के संकल्प “कोई भूखा न सोये” और “कोई पैदल न चले” की अक्षरशः पालना के लिये किये गये महती कार्य, दूसरे राज्यों के प्रवासी श्रमिकों को उनके घर पहुंचाने और राजस्थान के प्रवासी श्रमिकों को बाहर से लाने के लिये किये गये प्रसास, उनके खाने-पीने, क्वारेंटाइन, स्क्रीनिंग के लिये किये कार्य, राज्य के प्रवासी श्रमिकों और आर्थिक रूप से कमजोर अन्य लोगों को निःशुल्क गेहूं और चना दाल वितरण, नगद सहायता, कोरोना पॉजिटिव के बेहतरीन उपचार, अन्य राज्यों के मुकाबले बहुत कम मृत्यु दर तथा बहुत अधिक रिकवरी दर की सफलता को प्रदर्शनी में आकर्षक चित्रों के माध्यम से दर्शाया गया है। प्रर्दशनी में प्रोजक्टर के माध्यम से कोरोना जागरूकता सम्बंधी लघु फिल्म, डॉक्यूमेंट्री फिल्म और जिंगल का भी प्रदर्शन किया जा रहा है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !