शहीद कैप्टन रिपुमदन सिंह राजकीय महाविद्यालय में सभी संकायो में स्नातक पार्ट द्वितीय, तृतीय एवं स्नातकोत्तर उत्तरार्द्ध के लिए प्रवेश नवीनीकरण के लिए, ई-मित्र पर फीस जमा कराने के लिए 31 तक ऑनलाइन पोर्टल खोलकर छात्रों को फीस जमा कराने का अवसर प्रदान किया गया है।

महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ. ओ. पी. शर्मा ने बताया कि आयुक्तालय काॅलेज शिक्षा राजस्थान, जयपुर द्वारा उक्त कक्षाओं के नियमित प्रवेशार्थियों ने पूर्व में किसी कारण से फीस जमा नहीं कराई हो तो निर्धारित तिथि अनुसार फीस जमा करवा सकते हैं।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया