Thursday , 22 October 2026
Breaking News

गुर्जर आरक्षण आंदोलन के बड़े नेता कर्नल किरोड़ी बैंसला का हुआ निधन

गुर्जर आरक्षण आंदोलन के बड़े नेता कर्नल किरोड़ीसिंह बैंसला का आज जयपुर के मणिपाल हॉस्पिटल में निधन हो गया है। कर्नल किरोड़ी बैंसला काफी समय से बीमार चल रहे थे। उनके पुत्र विजय बैंसला ने कहा की – “पिताजी नो मोर”, विजय बैंसला अपने पिता कर्नल बैंसला को मणिपाल अस्पताल लेकर गए थे, जहां पर उनका इलाज किया गया एवं बाद में CPR दी गई। कुछ देर बाद ही चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

 

 

Colonel Kirori Singh Bainsla big leader of Gurjar reservation movement is no more

 

सुबह 7:36 बजे से CPR किया जा रहा था,  उसके बाद 15 मिनट बाद डॉक्टर्स ने कर्नल किरोड़ीसिंह बैंसला को मृत घोषित कर दिया। कर्नल किरोड़ीसिंह बैंसला का जन्म 12 सितंबर 1940 में हुआ था। 81 वर्ष की उम्र में आज उन्होंने सुबह अंतिम सांस ली है।

 

 

 

कर्नल किरोड़ी बैंसला का जन्म करौली के टोड़ाभीम तहसील के मुंडिया गांव में हुआ था। उन्होंने गुर्जर आरक्षण के लिए हमेशा अपनी आवाज बुलंद की। कर्नल किरोडीसिंह बैंसला साल 2007 से चल रहे गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति के मुखिया भी रहे हैं। उनके नेतृत्व में गुर्जर समाज द्वारा आरक्षण की मांग को लेकर प्रदेश में कई बड़े – बड़े आंदोलन हुए है। इसके बाद सरकार ने गुर्जर समेत कई जातियों के लिए एमबीसी विशेष पिछड़ा वर्ग के नाम से पांच प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान भी किया था।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Demand for a journalist protection law voices to be raised in Jaipur on October 28 Vikalp Times

पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग, 28 अक्टूबर को जयपुर में उठेगी आवाज

आईएफडब्ल्यूजे के 77वें स्थापना दिवस पर शहीद स्मारक में होगा आयोजन, दिवंगत पत्रकारों को श्रद्धांजलि …

लक्ष्य ऊंचा रखो, मेहनत से हासिल करो सफलता: डॉ. मोहम्मद नईम फलाही

टोंक: जुबेरी फाउंडेशन राजस्थान (Zuberi Foundation Rajasthan) की ओर से टोंक (Tonk) जिले के अलीगढ़ …

भरतपुर में पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की पी_ट-पी_टकर ह_त्या, क्रेशर को लेकर था विवाद

भरतपुर: राजस्थान (Rajasthan) के भरतपुर (Bharatpur) जिले के बयाना (Bayana) क्षेत्र के पूर्व विधायक और …

Safaikarmi sangod nagar palika kachra gadi kota rajasthan news 11 oct 26

श_व को लाए कचरा गाड़ी में, जिस शहर की सफाई की, वहीं मौ_त के बाद नहीं मिली एंबुलेंस!

सांगोद नगर पालिका के कर्मचारी राकेश की हादसे में हुई थी मौ*त, बदबू आने के …

Fertilizer warehouse Gangapur City farmers Sawai madhopur Vikalp times 10 oct 26

गंगापुर सिटी में खाद के गोदाम पर छापा, 1,228 बैग जब्त, मचा हड़कंप

गंगापुर सिटी/सवाई माधोपुर: रबी सीजन (Rabi Crops) में किसानों (Farmers) को उचित दरों पर खाद …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !