Saturday , 7 March 2026
Breaking News

आमजन को सुगमता से मिले केन्द्र सरकार की योजनाओं का लाभ : जिला कलेक्टर

विकसित भारत संकल्प यात्रा (शहरी अभियान) के तहत सोमवार को हाउसिंग बोर्ड चौराहा एवं शहर स्थित दंडवीर बालाजी के सामने शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में आमजन को केन्द्र सरकार की योजनाओं की जानकारी देने के साथ-साथ योजनाओं से वंचित रहे लाभार्थियों का पंजीयन भी किया गया। इस दौरान जिला कलेक्टर डॉ. खुशाल यादव ने शिविर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने शिविर में संबंधित विभागीय अधिकारियों को सुव्यवस्थित तरीके से शिविर संचालन कर आमजन को सुगमता से केन्द्र सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रदान करने के निर्देश दिए। अतिरिक्त जिला कलेक्टर जितेंद्र नरूका ने “विकसित भारत संकल्प यात्रा” रथ का फीता काटकर शुभारंभ किया। इसके उपरान्त शिविर का निरीक्षण कर अधिक से अधिक आमजन को केन्द्र सरकार की योजनाओं से लाभांवित करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने शिविर में उपस्थित आमजन, लाभार्थियों एवं कर्मचारियों को विकसित भारत बनाने की शपथ भी दिलवाई। इस अवसर पर शिविर में ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित भी किया गया।

 

 

Common people should easily get benefits of Central Government schemes-District Collector

 

नोडल अधिकारी एवं नगर परिषद आयुक्त पंकज मीना ने बताया कि 24 जनवरी तक लगने वाले तीन दिवसीय विकसित भारत संकल्प यात्रा (शहरी अभियान) कैंप के आयोजन के तहत हाउसिंग बोर्ड चौराहा एवं दंडवीर बालाजी शहर में कैंप आयोजित कर आमजन को केन्द्र सरकार की फ्लैगशिप योजनाएं (शहरी क्षेत्र) जैसे प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री मुद्रा लोन, स्टार्टअप इंडिया, स्टैंडअप इंडिया, आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी), स्वच्छ भारत योजना (शहरी), प्रधानमंत्री ई-बस सेवा, अटल मिशन, प्रधानमंत्री भारत जन औषधि योजना, उजाला योजना, सौभाग्य योजना, डिजिटल पेमेंट इंफ्रास्ट्रक्चर, खेलो इंडिया, आरसीएस उड़ान, वंदे भारत ट्रेन और अमृत भारत स्टेशन योजना इत्यादि के संदर्भ में आम नागरिकों को जागरूक करने एवं योजनाओं से वंचित पात्र नागरिकों का पंजीयन करने का कार्य किया गया।

कल यहां लगेंगे शिविर:- नगर परिषद आयुक्त ने बताया कि 23 जनवरी को मध्यान्ह पूर्व बजरिया में पुराना ट्रक यूनियन चौराहे पर एवं दोपहर बाद बजरिया स्थित महावीर पार्क के सामने विकसित भारत संकल्प यात्रा शहरी अभियान के शिविर आयोजित किए जाएंगे। शिविर में आमजन को केंद्र सरकार की योजनाओं के बारे में जागरूक करने के साथ वंचित लाभार्थियों का रजिस्ट्रेशन भी किया जाएगा।

विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर 23 जनवरी को खटुपुरा में

जिला नोडल अधिकारी (ग्रामीण) विकसित भारत संकल्प यात्रा एवं जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मुरलीधर प्रतिहार ने बताया कि विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत 23 जनवरी को मध्यान्ह पूर्व पंचायत समिति सवाई माधोपुर की ग्राम पंचायत खटुपुरा में शिविर आयोजित किया जाएगा।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !