Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

आमजन अपनी समस्याओं का जनसुनवाई में करवाएं निराकरण : जिला कलेक्टर

आमजन की परिवेदनाओं के त्वरित एवं सुगम निस्तारण के लिए माह के द्वितीय गुरूवार को जिलेभर में उपखण्ड स्तरीय जनसुनवाई का आयोजन किया गया। जनसुनवाई में आमजन की समस्याओं का निराकरण कर योजनाओं का लाभ दिया गया। जिला कलेक्टर डॉ. खुशाल यादव पंचायत समिति खण्डार में उपखण्ड स्तरीय जनसुनवाई का आयोजन कर आमजन की समस्याओं का निराकरण किया। उन्होंने आमजन से संवाद कर उनकी समस्याओं को धैर्यपूर्वक सुना तथा सम्बंधित विभागों को त्वरित निराकरण के निर्देश दिये। जिला कलेक्टर ने कहा कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार आमजन की समस्याओं का निराकरण कर उन्हें राहत प्रदान करने के उद्देश्य से माह के प्रथम गुरूवार को ग्राम पंचायत स्तरीय, द्वितीय गुरूवार को उपखण्ड स्तरीय एवं तृतीय गुरूवार को जिला स्तरीय जनसुनवाई का आयोजन किया जाता है।

 

 

उन्होंने आमजन से अपील कि है की वे उनकी समस्याओं के निराकरण हेतु तीन जनसुनवाई में जाकर अपनी समस्याओं का निराकरण करवाकर राहत पाएं। जनसुनवाई के दौरान बिजली मीटर की सही रीडिंग अनुसार संशोधित बिल जारी करवाने, कृषि यंत्र पर अनुदान दिलवाने, खातेदारी का नाम सही करवाने, विद्युत कनेक्शन में नाम परिवर्तन करवाने, अवैध पट्टों को निरस्त करवाने, पटवारी द्वारा नामांतरण खुलवाने, पेयजल की समस्या, प्रधानमंत्री आवास योजना में नाम जुड़वाने, सड़कों पर पेचवर्क कार्य करवाने, सीमाज्ञान करवाने, अवैध निर्माण का हटवाने, विकलांग प्रमाण पत्र बनवाने, वृद्धावस्था पेंशन का भौतिक सत्यापन करवाने, पेंशन दिलवाने सहित अन्य प्रकरणों प्राप्त हुए।

 

Common people should get their problems resolved in public hearing-District Collector

 

जिला कलेक्टर ने जनसुनवाई के उपरांत संपर्क पोर्टल पर दर्ज परिवादों की समीक्षा कर उनके निस्तारण के संबंध में सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश प्रदान किए। उन्होंने वन विभाग के फॉरेस्टर विष्णु गुप्ता को संपर्क पोर्टल पर दर्ज परिवाद के बारे में जानकारी न होने पर कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश उपखंड अधिकारी को दिए। बैठक में प्रत्येक आंगनबाड़ी में आने वाले बच्चों तथा महिलाओं की पोषण स्थिति की जांच सुनिश्चित कर नियमानुसार पोषाहार उपलब्ध करवाने की निर्देश दिए। सभी राजकीय कार्यालय, सीएचसी, पीएचसी कार्यालय में साफ-सफाई तथा शौचालय, पेयजल व अन्य सुविधाएं सुनिश्चित करने एवं सभी मूलभूत सुविधाओं की अधिकारियों द्वारा प्रतिदिन जांच करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने सार्वजनिक निर्माण विभाग के एक्सईएन आरसी मीणा को मरम्मत होने संबंधित सभी सड़कों का निरीक्षण करवा कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

 

 

उन्होंने पेयजल आपूर्ति के लिए जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग द्वारा लगाए गए सभी हैण्डपंपों एवं जल जीवन मिशन के तहत बनाई गई पानी की टंकियां की नंबरिग करवाकर उन पर हेल्पलाइन नंबर लिखवाने तथा सभी की वर्तमान स्थिति की रिपोर्ट एक सप्ताह के अंदर जिला कलेक्टर कार्यालय को भिजवाने के निर्देश दिए। जल जीवन मिशन के तहत दिए गए कनेक्शन की जांच करवा कर शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्ति सुनिश्चित करने की निर्देश दिए। इस दौरान एसडीएम खण्डार जयन्त कुमार, तहसीलदार खण्डार धर्मेन्द तसेरा, सीडीपीओ खण्डार हितेश सोनी, सहायक निदेशक धर्मेन्द्र, एईएन राकेश वर्मा, सार्वजनिक निर्माण विभाग के एक्सईएन आर.सी. मीना, पीएचईडी एईएन गीता राम मीना, विकास अधिकारी खण्डार जगदीश प्रसाद मित्तल, सीबीईओ राजेन्द्र प्रसाद, पटवारी मूलसिंह शेखावत सहित अन्य अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Accident during action on sand mining tractor in chauth ka barwara Sawai Madhopur Head Constable 6 oct 26

सवाई माधोपुर में अ_वैध बजरी ट्रैक्टर पर कार्रवाई के दौरान हादसा, पुलिसकर्मी पर चढ़ा ट्रैक्टर!

सवाई माधोपुर: जिले के चौथ का बरवाड़ा (Chauth Ka Barwara) क्षेत्र में मंगलवार सुबह तेज …

Mantown Police Sawai Madhopur News Vikalp Times 6 oct 26

अप_हरण फि_रौती केस में 21 साल की महिला गिरफ्तार, 2.20 लाख कैश और मोबाइल जब्त

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Sawai Madhopur) ने एरिया …

Sawai Madhopur Panchayat Elections Bamanwas-Bonli in the third phase, Sawai Madhopur-Gangapur in the fourth phase

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में

सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …

The full schedule for the Rajasthan Panchayat elections has been released check when voting will take place in your area Vikalp Times

इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …

Transfer of 10 RAS and 15 APO officers Major administrative reshuffle in Rajasthan before panchayat election vikalp times

10 RAS APO, 15 का ट्रांसफर: आचार संहिता से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

जयपुर: पंचायतीराज चुनावों (Panchayati Raj Election) की आचार संहिता (Aachar Sanhita) लागू होने से ठीक पहले …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !