शहीद कैप्टन रिपुदमन सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सवाई माधोपुर में गठित गर्ल्स मेन्टरिंग सेल द्वारा महाविद्यालय की छात्राओं को सेल के उद्देश्यों एवं कार्य-प्रणाली के बारे में बताया गया।

कार्यक्रम में डाॅ. उषा पिल्लई, डाॅ. अमर नाथ अग्रवाल, डाॅ. कमल बाई मीना ने छात्राओं को संबोधित करते हुए बताया कि महाविद्यालय में उनके साथ किसी भी तरह की बदसलूकी होने, गलत व्यवहार होने या उनके साथ किसी तरह का अभद्रता पूर्ण व्यवहार होने पर वे बिना किसी भय के अपनी बात समिति के समक्ष रखें। उक्त सम्बोधन के पश्चात छात्राओं ने भी इस विषय पर अपने विचार व्यक्त किये।
कार्यक्रम में छात्रों को भी शामिल किया गया और उन्होंने भी मंच के माध्यम से अपनी बात रखते हुये छात्राओं की मदद एवं सुरक्षा के लिये पूर्ण सहयोग करने हेतु आश्वस्त किया।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया