Sunday , 6 September 2026
Breaking News

लक्ष्य को समय पर पूरा करे-कलेक्टर

जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन ने कहा कि विभागीय लक्ष्य से संबंधित समस्त कार्य निर्धारित समयावधि में पूर्ण किए जाने चाहिए। कलेक्टर राजेन्द्र किशन ने मुख्यमंत्री महोदय की 13 जनवरी को प्रस्तावित वीसी की तैयारियों के सम्बंध में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में ये निर्देश दिये। कलेक्टर ने कहा कि जन कल्याण की योजनाओं व कार्यक्रमों का लाभ पात्र वर्ग को समय पर मिलना सुनिश्चित करते हुए आमजन की समस्याओं का प्राथमिकता से निस्तारण करें। बैठक में राजस्थान काश्तकारी अधिनियम की धारा 251 के तहत लंबित प्रकरण, सेटलमेंट के लंबित प्रकरण, सीमाज्ञान, पत्थरगड़ी के लंबित कार्य, औद्योगिक सेटअपार्ट के लंबित प्रस्ताव, डिजिटल इंडिया लेण्ड रेकार्ड माॅडर्नाईजेशन प्रोजेक्ट के तहत सेग्रिगेशन, मेप डिजिटाईजेशन के कार्य, लैण्ड बैंक, सीएम सहायता कोष के प्रकरण, राजस्थान सम्पर्क पोर्टल पर लंबित प्रकरण आदि के संबंध में विस्तृत जानकारी लेकर संबंधित एसडीएम व तहसीलदारों को निर्देश दिए गए।

Complete the target on time - Collector Rajendra Kishan
बैठक में कृषि प्रसंस्करण नीति 2019 के तहत जिला स्तरीय कमेटी द्वारा नवीन कृषि प्रसंस्करण इकाई स्थापित करने के संबंध में जारी स्वीकृतियों की समीक्षा की गई। इसी प्रकार सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम श्रेणी के उद्योगों के पंजीयन के लंबित प्रकरणों, मुख्यमंत्री लघु उद्योग प्रोत्साहन योजना के प्रकरणों की समीक्षा की तथा बैंक एलडीएम को सभी बैंकों के स्तर पर लंबित प्रकरणों के निस्तारण करवाने के निर्देश दिए। इसी प्रकार गंगापुर सिटी और सवाई माधोपुर में संचालित 3-3 एवं बामनवास की एक इंदिरा रसोई की प्रगति समीक्षा की गई।
कलेक्टर ने जिले में कोविड वैक्सीनेशन के संबंध में फ्रंटलाइन वर्कर्स की सूचना अद्यतन करने एवं निर्धारित प्रपत्र में ऑनलाइन करवाने के निर्देश दिए। जिले में बर्ड फ्लू की रोकथाम के संबंध में की गई व्यवस्थाओं तथा अपनाए जा रहे सुरक्षा एवं सतर्कता उपायों की भी चर्चा की गई। इस अवसर पर एडीएम सूरज सिंह नेगी, जिला परिषद के मुख्य

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !