Sunday , 8 March 2026
Breaking News

निर्धारित समयावधि में कार्य पूर्ण करें : जिला कलेक्टर

भारत सरकार के ईपीसी मोड़ के तहत राजस्थान राज्य में राष्ट्रीय राजमार्ग 552 विस्तार में सवाई माधोपुर शहर के रेलवे ओवर ब्रिज के लिए टोंक-सवाई माधोपुर सांसद सुखबीर सिंह जौनापुरिया के प्रयासों से 43.03 की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति जारी हुई है। इस योजना के अन्तर्गत रेलवे ओवर ब्रिज पर 820 मीटिर लम्बाई के कार्य होंगे जिसमें दो रैम्प एवं एक रोटरी का निर्माण किया जाएगा। जिला कलेक्टर डॉ. खुशाल यादव ने रविवार को रेलवे ओवर ब्रिज के कार्यों का निरीक्षण कर प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने बताया कि हम्मीर पुलिया के निर्माण एवं चौड़ाईकरण कार्य से प्रतिदिन होने वाले ट्रेफिक जाम की समस्या से निजात मिलेगी।

 

यातायात सुगम, सुरक्षित एवं सुचारू रूप से संचालित हो सकेगा और क्षेत्र का औद्योगिक एवं आर्थिक विकास में भी सहयोग मिलेगा। उन्होंने बताया कि कार्य पूर्ण करने की निर्धारित तिथि 17 नवंबर, 2024 तक ही कार्य पूर्ण कराने के उद्देश्य से कार्य में आ रही प्रमुख बाधा, मुआवजा प्राप्त झुग्गी झोपड़ियां वालों की झोपड़ियां शीघ्र खाली कराने के निर्देश उपखण्ड अधिकारी सवाई माधोपुर अनिल चौधरी एवं नगर परिषद आयुक्त पंकज मीना को दिए है।

 

Complete the work within the stipulated time -District Collector

 

इसके पश्चात उन्होंने खण्डार तिराहे से रामद्वारा तक बन रहे खण्डार बाईपास निर्माण कार्य का भी निरीक्षण किया। उन्होंने इस कार्य में आ रही सभी बाधाओं को दूर कर कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित करते हुए शीघ्र पूर्ण करवाने के निर्देश प्रदान किए ताकि खण्डार, मध्यप्रदेश जाने वाला यातायात सुगम हो और शहर वासियों को ट्रेफिक जाम से निजात मिले। अधिशाषी अभियंता सार्वजनिक निर्माण विभाग गोविन्द सहाय मीना ने बताया कि उक्त कार्य के लिए 15.70 करोड़ रूपए की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वकृति जारी हुई है जिसकी एवज में 11.96 करोड़ के कार्यादेश फर्म को जारी किए गए है।

 

उक्त कार्य के अन्तर्गत 1268 मीटर सीसी सड़क का निर्माण होना है। 220 मीटर लम्बाई के पूर्णतः नाले का ढकने वाले बॉक्स, 50 मीटर के क्रोसिंग बॉक्स कार्य पूर्ण हो चुका है। सड़क के दोनों तरफ 900 मीटर की सुरक्षा दीवार का निर्माण किया जा रहा है। जिसमें से 664 मीटर सुरक्षा दीवार, एक चार स्पेन का 32 मीटर लम्बा माईनर ब्रिज, 11 मीटर चौड़े व 8 मीटर लम्बाई के ब्रिज का कार्य पूर्ण हो चुका है। इस तरह कुल 70 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है। इस दौरान उपखण्ड अधिकारी अनिल चौधरी, सहायक अभियंता सार्वजनिक निर्माण विभाग बीएल मीना उपस्थित रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !