कस्बे में स्थित शिव सरोवर छोटे तालाब की हालत दिनों दिन बिगड़ती दिखाई दे रही है। लोगों ने बताया कि पिछले दिनों हुई बारिश में ही औगाल का रपटा टूट गया। तालाब अन्दर व पाल पर गन्दगी के ढेर लग रहे है वहीं तालाब में चारों ओर अंग्रेजी बबूल उगे हुए है। तालाब में पानी आने पर टूटी औगाल वाले स्थान पर कोई हादसा भी हो सकता है। इसी स्थान पर बने दो कचरा गढ़ढ़ों के टूट जाने से कचरा सीधा तालाब के अन्दर जा रहा है। कई जगह पंचायत प्रशासन की अनदेखी के कारण तालाब पानी आवक क्षेत्र व पानी पेटा भूमि पर लोगों ने अतिक्रमण भी कर लिया है।

ग्रामीणों ने बताया कि इस तालाब के सौन्दर्यकरण के लिए लाखों रूपए खर्च करने के बाद भी इस तालाब की दशा पहले से ज्यादा दिनों-दिन खराब होती जा रही है। ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत सरपंच व विकास अधिकारी से तालाब पर उगे अंग्रेजी बबूलों व गन्दगी के ढेरों को नरेगा कार्यों के तहत कार्य करवा कर हटवाने के साथ औगाल पर बने रपटे का निर्माण कर दो व कचरा गढ्ढे वहां से हटाने की मांग की है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया