Sunday , 8 March 2026
Breaking News

आईएएस में चयनित अनुराग मीना का किया अभिनन्दन

गंगापुर सिटी स्थित गुलकन्दी देवी उच्च माध्यमिक आदर्श विद्या मन्दिर के पूर्व छात्र अनुराग मीना पुत्र बृजलाल मीना का आईएएस में चयन होने पर कल गुरुवार को प्रातः 9 बजे आयोजित विशिष्ट पूर्व छात्र अभिनन्दन समारोह में विद्या भारती राजस्थान के क्षेत्रीय संगठन मन्त्री शिवप्रसाद, विद्या भारती जयपुर के प्रान्त सह मन्त्री विजयसिंह फौजदार, प्रान्त सचिव अशोक पारीक, जिलाध्यक्ष नरेन्द्र कुमार आर्य, जिला व्यवस्थापक कानसिंह राजावत, जिला सचिव जगदीश शर्मा एवं विद्यालय प्रबन्ध समिति ने पूर्व छात्र अनुराग मीना को परिवार सहित माला पहनाकर, शॉल ओढ़ाकर, साफा बांधकर तथा स्मृति चिन्ह् भेंट कर सम्मानित किया।
Congratulations to Anurag Meena selected in IAS in sawai madhopur
जिला प्रचार – प्रसार प्रमुख महेन्द्र कुमार जैन ने बताया कि इस अवसर पर क्षेत्रीय संगठन मन्त्री शिवप्रसाद ने कहा कि सम्पूर्ण भारत में विद्या भारती द्वारा संचालित हिन्दी माध्यम में आदर्श विद्या मन्दिरों से निकलने वाले छात्रों का आईएएस और आरएएस में राजस्थान में सर्वाधिक चयन हुआ हैं, इससे प्रतीत होता है कि आदर्श विद्या मन्दिर की संस्कार व देशभक्ति से ओतप्रोत शिक्षा प्रणाली श्रेष्ठ थी, है तथा रहेगी।
आईएएस अनुराग मीना ने अपने उद्धबोधन में कहा कि मैं आज अपने आप को गौरवान्वित महसूस करता हूं कि मुझे आदर्श विद्या मन्दिर के गुरुजनों और घर में दादाजी जैसे परिवारजनों का सान्निध्य, मार्गदर्शन व आशीर्वाद प्राप्त हुआ कि मैं आईएएस में चयनित हुआ।
इस समारोह में उपस्थित अन्य पूर्व छात्रों को भी प्रधानाचार्य जयसिंह लोधा और उनके सहयोगी आचार्य आचार्या द्वारा तिलकार्चन और माल्यार्पण कर अभिनन्दन किया गया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !