आईएएस में चयनित गिरधारी मीणा को दी बधाई

भारतीय जनता पार्टी एसटी मोर्चा के जिलाध्यक्ष विजय शंकर मीणा ने एसटी मोर्चा के पदाधिकारीयों और डेकवा ग्राम के लोगों की उपस्तिथि में आई.ए.एस में चयनित हुए डेकवा निवासी गिरधारी मीणा को त्रिनेत्र की पावन धरा पर त्रिनेत्र गणेश जी महाराज की तस्वीर भेंट कर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होने गिरधारी मीणा को कम उम्र में आईएएस बन समाज, परिवार और जिले का नाम रोशन करने पर धन्यवाद और आभार प्रकट किया।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया