Sunday , 8 March 2026
Breaking News

कांग्रेस ने मनाया विश्वासघात दिवस, नहीं जुटा पाई भीड़

केंद्र की भाजपा सरकार की विफलताओं के चार साल पूरा होने के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से शनिवार को जिला मुख्यालय पर विश्वासघात दिवस मनाया गया जिसमें भाजपा सरकार को जनविरोधी बताते हुए उसकी असफलताओं को उजागर किया गया। मगर एक बार फिर कांग्रेस अपने प्रदर्शन में भीड़ जुटा पाने में विफल रही।

Vishwasghat diwas Congress Mahila Protets 4saalmodisarkar BJP

कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने जिला अध्यक्ष शिवचरण बैरवा के नेतृत्व में स्थानीय कलेक्ट्रेट के सामने धरना प्रदर्शन कर सरकार की जनता के साथ की गई वादाखिलाफी पर रोष व्यक्त किया गया। पूर्व विधायक नवलकिशोर मीना ने भाजपा की केंद्र एवं राज्य सरकारों को हर मोर्चे पर विफल बताते हुए कहा कि बड़े बड़े वादे कर सत्ता में आई इस सरकार ने आम जनता के साथ विश्वासघात किया है। प्रदेश कांग्रेस की सचिव एवं जिला सह-प्रभारी शारदा साध ने कहा कि भाजपा सरकार की वादाखिलाफी से समाज का हर वर्ग अपने आपको ठगा सा महसूस कर रहा है। महंगाई आसमान छू रही है, पेट्रोल डीजल प्रतिदिन महंगा होता जा रहा है। अब सरकार का असली चेहरा जनता के सामने आ चुका है। काला धन ,रोजगार सृजन, किसानों की समस्याओं पर सरकार ने कोई ध्यान नहीं देकर जनता के साथ छलावा किया है। प्रदेश कांग्रेस के सचिव डॉ. अजीज़ आज़ाद ने कहा कि खोखले भाषण और कोरे आश्वासन के दम पर बनी सरकार की असलियत अब जनता समझ चुकी है, उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने खुले आम सरकारी संसाधनों का दुरूपयोग करते हुए संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर करने का काम किया है। जिला अध्यक्ष शिवचरण बैरवा ने बताया कि कांग्रेस ने आज समूचे देश में सरकार की चार साल की विफलताओ और जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जनता के बीच जाकर उन्हें उजागर करने का बीड़ा उठाया है। उन्होंने आरोप लगाया कि देश भर में लोकतंत्र पर कुठाराघात कर भय का वातावरण पैदा किया जा रहा है।
इस मौके पर जिला कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष बृजराज सिंह राजावत, प्रदेश कांग्रेस के सदस्य बाबूलाल मीना एवं इस्माइल खान, चतर सिंह राजावत, हरिमोहन शर्मा, अली मौहम्मद, लक्ष्मीकुमार, मुकेश शर्मा, हनुमान मीना, कपिल बंसल, गिर्राजसिंह गुर्जर, ओम सैन, मंजू शर्मा, उषा झा, भुवनेश तिवाड़ी, बशीर अहमद, अनिल जैन, चेतराम मीना, रशीद अल्वी, मेघराज मीना ,पंकज जैन, वी. पी. सिंह, गफूर अहमद मौजूद रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

Leave a Reply

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !