Thursday , 23 July 2026
Breaking News

अपनी ही पार्टी के सभापति के खिलाफ कांग्रेस पार्षद बैठे धरने पर

नगर परिषद कार्यालय के मुख्य द्वार पर जड़ा ताला

 

सवाई माधोपुर नगर परिषद सभापति के खिलाफ आज सोमवार को कुछ कांग्रेस पार्षद धरने पर बैठ गए और नगर परिषद कार्यालय के मुख्य द्वार पर ताला जड़ दिया। धरने पर बैठे पार्षद फुरकान अली और सुनील तिलकर ने बताया कि सभापति विमलचंद महावर पार्षदों की समस्या का कोई समाधान नहीं करते।

 

Congress councilor sitting on dharna against the chairman Congress in sawai madhopur

 

आयुक्त ने साइन कर दिए पर सभापति पट्टों पर साइन नहीं कर रहे। दो साल पहले उनके वार्डों में 10-10 लाख के काम करवाने की स्थानीय विधायक ने घोषणा की थी पर हमारे वार्डों में आज तक कोई काम शुरू नहीं किए। जबकि चेहते पार्षदों के वार्डों में काम हो रहे है। धरने पर बैठे पार्षदों ने सभापति विमलचंद महावार पर भ्रष्टाचार के कई गंभीर आरोप भी लगाए।

 

Congress councilor sitting on dharna against the chairman Congress in sawai madhopur 1

 

इस बीच पुलिस ने धरना समाप्त कर गेट का ताला खुलवाने की काफी कोशिश की पर पार्षद सभापति को बुलाने को लेकर अड़े रहे। देर शाम तक धरना जारी था। साथ पार्षद फुरकान अली बताया की जब तक सभापति खुद मौके पर नहीं आ जाते और लिखित में आश्वासन नहीं देते तब तक धरना जारी रहेगा।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

1,680 patients treated and 13 safe deliveries in 24 hours in gangapur city general hospital Vikalp Times

24 घंटे में 1680 मरीजों का इलाज, 13 सुरक्षित प्रसव

सवाई माधोपुर/गंगापुर सिटी: जिला अस्पताल गंगापुर सिटी (Gangapur City) में आमजन को गुणवत्तापूर्ण, सुरक्षित और …

Dumper Mantown Police Sawai Madhopur Madhya Pradesh News 22 July 26 Vikalp Times

55 लाख का चोरी का डंपर बरामद, 27.50 लाख में खरीदने वाला चढ़ा पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस (Police) ने चोरी हुए डंपर (Dumper) …

crematorium rain without tin shed gram panchayat bandha sawai madhopur 22 july 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर की शर्मनाक तस्वीर! बारिश में तिरपाल के सहारे हुआ अंतिम संस्कार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के बंधा गांव में मूलभूत सुविधाओं के अभाव की एक …

Bolero Cyber Police Sawai Madhopur SP IPS Jyeshtha Maitrei 21 July 26 Vikalp Times

साइबर अपराधियों को बड़ा झटका, बोलेरो की नीलामी से लौटेगा पीड़ितों का पैसा

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में साइबर अपराधियों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते …

When will Panchayat and local body elections be held in Rajasthan Find out the full schedule Vikalp Times

राजस्थान में कब होंगे पंचायत और निकाय चुनाव? हाईकोर्ट में सरकार ने खोले पत्ते!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में नगरीय निकाय (Urban Local Body Election) और पंचायत चुनाव (Panchayat Elections) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !