Saturday , 7 March 2026
Breaking News

जिला मुख्यालय पर आयकर कार्यालय के बाहर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

कांग्रेस पार्टी के खाते फ्रीज किए जाने के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सवाई माधोपुर के संयुक्त तत्वावधान में आज सोमवार को आयकर विभाग कार्यालय पहुंचकर नारेबाजी व प्रदर्शन किया व उन्होंने भाजपा पर सत्ता का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया।

 

आयकर विभाग कार्यालय के बाहर नारेबाजी के दोरान ब्लॉक अध्यक्ष अनिल वर्धमान ने कहा कि लोकसभा चुनावों में हार के डर से भयभीत भाजपा द्वारा कांग्रेस के खातों को फ्रीज किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि खाते फ्रीज करना लोकतंत्र की हत्या है। राहुल गांधी की भारत जोडो यात्रा को देशभर में मिल रहे अपार जन समर्थन के बाद भाजपा पूरी तरह से घबरा गई है।

 

Congress demonstrated outside the Income Tax Office at the district headquarters

 

जिलाध्यक्ष गिर्राज सिंह ने कहा कि सत्ता के नशे में चूर भाजपा विपक्षी दलों के खिलाफ ईडी, सीबीआई और इनकम टैक्स जैसी सरकारी एजेन्सियों का दुरुपयोग करके लगातार लोकतंत्र पर हमला कर रही है। उन्होंने कहा कि इससे सरकार की घिनोनी मानसिकता समाज में उजागर हुई है। कांग्रेस इससे डरने वाली नहीं है।

 

कांग्रेस के प्रदर्शन में उप जिला प्रमुख बाबूलाल मीना, उप सभापति नगर परिषद अली मोहम्मद, महिला प्रदेश महासचिव मंजू शर्मा, पूर्व चेयरमेन विमल महावर, ब्लॉक महासचिव व वार्ड पार्षद संजय गौतम, रमेश पंसारी ओम सैन, बीपी सिंह, आरपी मीना, बृजमोहन सिसोदिया, रामजीलाल गूर्जर ,आशाराम बैन्दाडा, सोनिका, प्यारसिंह गूर्जर, दशरथ मीना, बंशीलाल मीना, टीकाराम मीना, सतीष श्रीवास्तव, राजेश रेगर, कैलाश, नारायण सैनी आदि ने आयकर विभाग की कार्यवाही के विरोध में अपने विचार व्यक्त किए। मोदी तेरी तानाशाही नहीं चलेगी, नरेन्द्र मोदी मुर्दावाद के नारों के साथ कार्यवाही समाप्त हुई।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !