जिला कांग्रेस की ओर से कांग्रेस का स्थापना दिवस 28 दिसंबर गुरुवार को दोपहर 12 बजे सिविल लाइन सवाई माधोपुर स्थित कांग्रेस कार्यालय पर मनाया जाएगा।

कांग्रेस जिला अध्यक्ष गिर्राज सिंह गुर्जर ने बताया कि कार्यक्रम में जिला एवं ब्लाॅक सहित सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहेगें। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर नगर परिषद की वार्ड नंबर 5 एवं पंचायत समिति चौथ का बरवाड़ा के वार्ड नंबर 5 के सदस्यों के टिकट हेतु आवेदन भी लिए जाएंगे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया