Sunday , 7 June 2026
Breaking News

आईएफडब्ल्यूजे जैसलमेर जिला इकाई ने पत्रकार सुरक्षा कानून को लेकर मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन

जैसलमेर: आईएफडब्ल्यूजे ( इंडियन फैडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट) की जैसलमेर जिला इकाई ने राज्य के मुख्यमंत्री भजनलाल को उनके जैसलमेर प्रवास के दौरान बीजेपी कार्यालय में आयोजित स्वागत समारोह के दौरान जिला अध्यक्ष गणपत दैया के नेतृत्व में पत्रकार सुरक्षा कानून को जल्द से जल्द राज्य में लागू कराए जाने की मांग को लेकर एक ज्ञापन सौंपा। मुख्यमंत्री द्वारा इस विषय पर जानकारी लेने के बाद अन्य सुविधाओं को लेकर भी जिलाध्यक्ष दैया से प्रश्न पूछा, जिस पर उन्होंने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि अभी तक की सभी सुविधाएं अधिस्वीकृत पत्रकारों तक ही सीमित है, वास्तविकता में कार्यरत पत्रकार जिनकी संख्या बहुत बड़ी है वह सरकारी योजनाओं से अक्सर वंचित रह जाते हैं।

 

IFWJ district unit submitted memorandum to the Chief Minister regarding Journalist Protection Act

 

मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया कि वह इन विषयों पर शीघ्र ही संज्ञान लेंगे। इस अवसर पर संगठन की जैसलमेर जिला इकाई के प्रवक्ता श्रीकांत व्यास सहित पदाधिकारियों एवं सदस्यगण के रूप में धर्मेंद्र प्रजापत, सूर्यवीर सिंह, शंकरदान देथा, सिकंदर शेख, सांवलदान रत्नू, जगदीश गोस्वामी, रमेश प्रजापत, तनेराव सिंह, मानसिंह, आसकरण सिंह, हरिवल्लभ पुरोहित, घेवर सिंह राठौड़, कोजराज माली सहित अन्य पत्रकार साथी उपस्थित थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

JEE Advanced 2026 exam result declared Vikalp Times

कोटा ने फिर लहराया परचम, JEE Advanced में शुभम देशभर में प्रथम

पढ़ाई के साथ खेल भी, जानिए कैसे शुभम और कबीर बने देश के टॉपर कोटा: …

Mansi Sharma shines at the national level, now a college topper and architect Jaipur Vikalp Times

राष्ट्रीय स्तर पर चमकी मानसी शर्मा, अब बनीं कॉलेज टॉपर और आर्किटेक्ट

सवाई माधोपुर/जयपुर: जयपुर (Jaipur) की होनहार छात्रा मानसी शर्मा ने आयोजन स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर (Aayojan …

ACB action on traffic officer in baran 31 May 26 Vikalp Times

ट्रैफिक इंचार्ज की खुली पोल! 7 हजार लेते ही पहुंच गई ACB

बारां: (Baran) में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए यातायात …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !