Sunday , 8 March 2026
Breaking News

कांग्रेस ने मनाई इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर जिला कांग्रेस व ब्लॉक कांग्रेस ने इन्द्रा कॉलोनी स्थित कार्यालय पर भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि व भारत सरकार के लोह पुरुष पूर्व गृहमंत्री सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयन्ती मनाई। जिला कांग्रेस के अध्यक्ष गिर्राजसिंह गुर्जर ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रंद्धाजलि अर्पित की।

 

 

Congress Indira Gandhi Sawai madhopur news 31 oct 24

 

 

जिला कांग्रेस के संगठन महासचिव हरिमोहन शर्मा ने बताया कि भारत में कई सशक्त महिलाएं हुई, जिन्होंने अपने अभूतपूर्व योगदान व कार्यों के जरिये सुनहरे अक्षरों में इतिहास के पन्नों पर अपना नाम दर्ज कराया। है। 11 साल की आयु में इंदिरा ने ब्रिटिश सरकार के खिलाफ बच्चों की वानर सेना बनाई थी। इंदिरा गांधी को राजनीति विरासत में मिली थी। जवाहर लाल नेहरु के निधन के बाद वे लालबहादुर शास्त्री के मंत्रिमंडल मे सूचना प्रसारण मंत्री रही।

 

 

शास्त्री के निधन के बाद 1966 में इंदिरा गांधी को देश के शक्तिशाली पद यानी प्रधानमंत्री बनने का अवसर मिला। प्रधानमंत्री बनने के बाद उन्होंने कई फैसले लिए जिसकी गूंज दुनियांभर तक पहुंची। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि 31 अक्टूम्बर को ही सरदार पटेल की जन्म जयन्ती है। उन्होंने देशी रियासतों के विलय में बड़ी भूमिका निभाई। इस अवसर पर नगर परिषद उप सभापति अली मोहम्मद, ब्लॉक अध्यक्ष अनिल वर्धमान, ब्लॉक महा सचिव व वार्ड पार्षद संजय गौतम, रामजीलाल गूर्जर, ओमप्रकाश बाल्मिकी, निहारिका, हंसी गूर्जर, राजेश कंवरिया, गणेश नायक, लोकेन्द्र शर्मा आदि ने अपने विचार व्यक्त किए।

 

 

न्यू हरीश टेलीकॉम (चिंकी मोबाइल वाले)

संपर्क: 8432200200, 8432420420

पता: गौतम आश्रम के पास बजरिया, सवाई माधोपुर

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !