बजरिया मुख्य बाजार में स्थित नगर परिषद की दुकानों के मालिकाना हक की मांग लेकर कांग्रेस पार्टी व दुकान किरायादार संघ के संयुक्त तत्वावधान में 15 मार्च को भाजपा की शवयात्रा निकाली जाएगी।

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव व आईटी सेल के प्रदेश संयोजक दानिश अबरार ने बताया कि पूर्व में भाजपा की शवयात्रा 8 मार्च को निकालना प्रस्तावित था, लेकिन समय की कमी व शवयात्रा की तैयारियों को लेकर अब 8 मार्च के बजाए 15 मार्च को भाजपा की शवयात्रा निकाली निकाली जाएगी। शवयात्रा बजरिया के मुख्य बाजार में शर्मा होटल के पास से रवाना होकर विभिन्न मार्गों से होती हुई नगर परिषद पहुंचकर संपन्न होगी। जहां दुकानदारों की मांगों के समर्थन में नगर परिषद के सामने विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया