Thursday , 3 October 2024
Breaking News

कांग्रेसियों ने मनाई भारत छोड़ो आंदोलन की 80वीं वर्षगांठ 

जिला कांग्रेस कमेटी सवाई माधोपुर द्वारा इन्द्रा कॉलोनी स्थित कांग्रेस कार्यालय पर भारत छोड़ो आंदोलन की 80वीं वर्षगांठ बड़े उत्साह व हर्ष के साथ मनाई गई। जिला कांग्रेस प्रवक्ता लक्ष्मी कुमार शर्मा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। इस अवसर पर भारत छोड़ो आंदोलन के प्रणेता राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर किसान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष गीर्राज सिंह गुर्जर द्वारा माल्यार्पण किया गया।

 

ब्लॉक कांग्रेस के महासचिव व वार्ड पार्षद संजय गौतम ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम में आयोजित विचार गोष्ठी में सर्वप्रथम जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता लक्ष्मी कुमार शर्मा ने भारत छोड़ो आंदोलन की जानकारी देते हुए बताया कि भारत छोड़ो आंदोलन द्वितीय विश्व युद्ध के समय 8 अगस्त 1942 को आरंभ किया गया था। यह एक आंदोलन था जिसका लक्ष्य भारत से ब्रिटिश साम्राज्य को समाप्त करना था। आज हम इस आंदोलन की 80वीं वर्ष गांठ मना रहे है।

 

Congressmen celebrated 80th anniversary of Quit India Movement

 

मुम्बई में अखिल भारतीय कंग्रेस कमेटी के सत्र में भारत छोड़ो आंदोलन शुरु किया। किसान जिला कांग्रेस के अध्यक्ष गिर्राज सिंह गुर्जर ने बताया कि 9 अगस्त को प्रातः महात्मा गांधी सहित कांग्रेस के अधिकांश नेताओं को गिरफ्तार कर लिया गया। संपूर्ण देश आंदोलन मय हो गया। सरकार ने आंदोलन को कुचलने के लिए आन्दोलनकारियों पर अत्याचार किए। निहत्थी जनता पर लाठियां चलाई, गोलियां बरसाई परिणामस्वरुप जनता भी हिंसा पर उतारु हो गई।

 

उन्होने कहा कि भारत छोड़ो आंदोलन सबसे विशाल व सबसे तीव्र आंदोलन साबित हुआ भारत मे ब्रिटिश राज की नींव पूरी तरह हिल गई और अंग्रेजों को भारत छोड़ने को मजबूर होना पड़ा। इस अवसर पर नगर कांग्रेस अध्यक्ष अनिल वर्धमान, किसान नेता गिर्राज सिंह गूर्जर, ओम सैन ब्लॉक कांग्रेस महासचिव, संजय गौतम, ब्रजमोहन सिसोदिया, गफूर अहमद, गुरु वचन, सतीश श्रीवास्तव आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम के अन्त में भारत छोड़ो आंदोलन में शहीद हुए सपूतों की याद में दो मिनट का मौन रखकर उन्हे श्रंद्धाजलि दी गई।

 

शबरी ऑर्गेनिक

 

शुद्धता व गुणवत्ता आपके द्वार

 

Shabri Mithaas

About Vikalp Times Desk

Check Also

Three fast food restaurants sealed in sawai madhopur

तीन फास्टफूड रेस्टोरेंट सील

सवाई माधोपुर: चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के खाद्य सुरक्षा दल ने आज मंगलवार को गंगापुर …

Centenary voters honored on International Day of Older Persons in sawai madhopur

अन्तर्राष्ट्रीय वृद्वजन दिवस पर शतायु मतदाताओं का किया सम्मान

सवाई माधोपुर: अन्तर्राष्ट्रीय वृद्वजन दिवस पर आज मंगलवार को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित भारत निर्माण राजीव …

State level sports competition marred by chaos in sawai madhopur

राज्य स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता चढ़ी अव्यवस्थाओं की भेंट

सवाई माधोपुर (राजेश शर्मा) : जिला मुख्यालय पर आयोजित 7 दिवसीय राज्य स्तरीय रोलर स्केटिंग …

Malarna Dugar sawai madhopur police news 01 oct 2024.

गंभीर मारपीट का आरोपी पुलिस के शिकंजे में

गंभीर मा*रपीट का आरोपी पुलिस के शिकंजे में         सवाई माधोपुर: मलारना …

a house on fire in batoda sawai madhopur

शॉर्ट सर्किट से घर में लगी आग

शॉर्ट सर्किट से घर में लगी आग       सवाई माधोपुर: बामनवास के बाटोदा …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !