Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

कांग्रेसियों ने मनाई पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की 106वीं जयन्ती

जिला कांग्रेस कमेटी सवाई माधोपुर के तत्वावधान में ब्लॉक कांग्रेस व नगर कांग्रेस कमेटी के द्वारा इन्द्रा कॉलोनी स्थित कांग्रेस कार्यालय पर भारत के इतिहास की प्रथम प्रभावशाली महिला प्रधानमंत्री इन्दिरा गांधी की 106वीं जयन्ती बड़े धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता अनिल जैन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ने की व इन्दिराजी के चित्र पर नाजिश अबरार ने माल्यार्पण किया। इन्दिरा गांधी के व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व जिला महामंत्री हरिमोहन शर्मा ने कहा कि आज अन्तर्राष्ट्रीय पुरुष दिवस व सूर्य षढशनी का महापर्व है व आज ही इन्दिराजी की जयन्ती है। इन्दिरा गांधी सन 1966 से 1977 तक लगातार भारत की प्रधानमंत्री रही। 19 नवम्बर 1917 को इलाहाबाद मे नहरु परिवार में पैदा हुई इन्दिरा गांधी ने प्रधानमंत्री पद पर रहते हुए कई एसे बडे फैसले लिए जिसके लिए उन्हें हमेशा याद किया जावेगा उनके प्रधानमंत्री बनने के बाद देश में भयंकर खाद्यान्न संकट की स्थिति थी।

 

 

इंदिराजी ने ऐसी स्थिति में अमेरिका से खाद्यान्न समझौता किया जिससे भारत को खाधान्न संकट से उबरने में मदद मिली। 1966 में देश में बैंकों की केवल 500 शाखायें थी जिसका फायदा आमतौर पर धनी लोगों को मिल रहा था इंदिराजी ने बैंकों का राष्ट्रीयकण किया जिससे उसका फायदा आम लोगों को मिलना शुरु हुआ। 1969 में साहसिक कदम उठाते हुए राजा महारााजाओं का प्रिविपर्स बन्द किया। 1974 मे स्माइलिंग बुद्ध परीक्षण के नाम से परमाणु परीक्षण किया इससे दुनिया भर में भारत की धाक जम गई। पाकिस्तान से युद्ध का एलान कर नया बंगला देश बनाया इसने दुनिया भर में इन्दिराजी की छवि लोह महिला नेता की बनादी।

 

Congressmen celebrated the 106th birth anniversary of former Prime Minister Indira Gandhi

 

पंजाब में पनप रहे आतंकवाद के खात्मे के लिए ब्लूस्टार ऑपरेशन शुरु किया जिसमें भिंडरवाले व उसके साथी मारे गए। इस कदम से सिक्खो में गुस्सा दिखा जिससे उन्हीं के सिक्ख गार्डो ने प्रतिशोध लेते हुए 31 अक्टूबर 1974 को उनकी हत्या करदी। जिला प्रवक्ता लक्ष्मीकुमार शर्मा ने इंदिराजी के जीवन पर प्रकाश डाालते हुए कहा कि इंदिराजी कीे शख्सियत काफी प्रभावशाली थी और आज भी उन्हें टफ डिसिजन्स और अदम्य साहस के लिए जान जाता है। जब भी भारत के इतिहास की सबसे सशक्त महिलाओं को याद किया जावेगा इसमें इन्दिराजी का नाम जरुर शामिल होगा। इंदिरा गांधी आज भारत के इतिहास की इकलौती महिला है जो प्रधानमंत्री बनी। उसके बाद आज तक कभी भी किसी महिला को इस पद पर आने का मौका नहीं मिला।

 

 

इंदिरा गांधी न केवल प्रधानमंत्री बनी बल्कि उन्होंने एसे दमदार फैसले लिए जिन्हे कभी भुलाया नही जा सकता। इसके अलावा नगर परिषद की पूर्व सभापति संतोष शर्मा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अनिल वर्धमान, सभापति राजबाई, इन्द्रजीत दुबे, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के संगठन महामंत्री व वार्ड पार्षद संजय गौतम, गफुर भाई, प्रमोद कुमार शर्मा, एडवोकेट जितेन्द्र जैन, शिलू गौतम, लाडली प्रसाद जैन, बृज मोहन सिसेादिया, लक्ष्मीकान्त जड़ावता आदि ने भी अपने अपने विचार व्यक्त किए। अन्त में कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने इंदिराजी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनकी उपलब्धियों को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Accident during action on sand mining tractor in chauth ka barwara Sawai Madhopur Head Constable 6 oct 26

सवाई माधोपुर में अ_वैध बजरी ट्रैक्टर पर कार्रवाई के दौरान हादसा, पुलिसकर्मी पर चढ़ा ट्रैक्टर!

सवाई माधोपुर: जिले के चौथ का बरवाड़ा (Chauth Ka Barwara) क्षेत्र में मंगलवार सुबह तेज …

Mantown Police Sawai Madhopur News Vikalp Times 6 oct 26

अप_हरण फि_रौती केस में 21 साल की महिला गिरफ्तार, 2.20 लाख कैश और मोबाइल जब्त

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Sawai Madhopur) ने एरिया …

Sawai Madhopur Panchayat Elections Bamanwas-Bonli in the third phase, Sawai Madhopur-Gangapur in the fourth phase

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में

सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …

The full schedule for the Rajasthan Panchayat elections has been released check when voting will take place in your area Vikalp Times

इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …

Transfer of 10 RAS and 15 APO officers Major administrative reshuffle in Rajasthan before panchayat election vikalp times

10 RAS APO, 15 का ट्रांसफर: आचार संहिता से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

जयपुर: पंचायतीराज चुनावों (Panchayati Raj Election) की आचार संहिता (Aachar Sanhita) लागू होने से ठीक पहले …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !