राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी सवाई माधोपुर द्वारा कांग्रेस पार्टी को आयकर विभाग की ओर से 1823 करोड़ रुपये टैक्स जमा कराने के नोटिस के विरोध में जिला मुख्यालय सवाई माधोपुर पर विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन से पहले कांग्रेस कार्यालय पर बैठक संपन्न हुई। बैठक को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व महामंत्री हरिमोहन शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार के इशारे पर आयकर विभाग का लोकतंत्र पर यह गंभाीर हमला है। यह लोकतंत्र का चीर हरण है। राजनैतिक दलों के आयकर से छूट के बाबजूद कांग्रेस को भेजा गया नोटिस भाजपा सरकार की तानाशाही व लोकतंत्र की हत्या है। ऐसे नोटिसों से कांग्रेस डरने वाली नहीं है पूरी ताकत से चुनाव लड़ेगी।

जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गिर्राज सिंह गूर्जर ने आयकर विभाग पर डबल स्टैन्डर्ड का आरोप लगाते हुए कहा कि जिन मापदंडो के आधार पर कांग्रेस को जुर्माने का नोटिस दिया है।।उन्ही के आधार पर भारतीय जनता पार्टी से 4600 करोड़ से अधिक के भुगतान की मांग करनी चाहिए। लोकसभा चुनाव से पहले कर आतंकवाद (टैक्स टेरेरिज्म) के जरिए विपक्ष पर हमला किया जा रहा है। कांग्रेस के खिलाफ यह अलोकतांत्रिक कार्यवाही की जा रही है। इसके अतिरिक्त वरिष्ठ कांग्रेसी लक्ष्मीकुमार शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष अनिल वर्धमान, इन्द्रजीत दुबे, ब्लॉक महामंत्री व वार्ड पार्षद संजय गौतम, बृजमोहन सिसोदिया, अब्दुल गफूर, प्यारेलाल शर्मा, वीपीसिंह, सतीष श्रीवास्तव, अजय शर्मा, हरीश माहेश्वरी, आरपी मीना ,साबुदीन, भजनलाल बैरवा आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया